{"_id":"5a2aa2544f1c1bc9678c0a5c","slug":"81512743508-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमू पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमू पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते नरमू पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के एसी मैकेनिकों के ओवरटाइम और यात्रा भत्ते के लिए आंदोलनरत पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के बाद अब एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने भी रेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संघ की इंजीनियरिंग इकाई शाखा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नेतृत्व कर रहे यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि रेलकर्मियों के ओवरटाइम और यात्रा भत्ता का समय से भुगतान न होने के चलते रोष है। कर्मचारी अपने परिवार को छोड़कर एक-एक हफ्ता एसी कोच में ड्यूटी करते हुए बाहर रहते हैं। परिवार में किसी की तबियत खराब होने या अप्रिय घटना घटने पर समय से नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों के बकाए भत्ते का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
कहा, महाप्रबंधक के साथ होने वाली स्थायी वार्ता समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस दौरान हेमंत शर्मा, संजय मालवीय, ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, विनोद यादव, विनय श्रीवास्तव, विनोद यादव, पंकज, अमरेश, गोपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।