{"_id":"59c811e94f1c1b9a688b6635","slug":"81506284009-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के स्वागत गेट पर चढ़ा सिरफिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के स्वागत गेट पर चढ़ा सिरफिरा
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के वेलकम गेट (छह) पर रविवार की देर रात चढ़े रिटायर्ड फौजी जाम बहादुर खत्री के आत्महत्या की धमकी देने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने दमकल की गाड़ी बुलाई और दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
नेपाल के बुटवल निवासी जाम बहादुर थापा (50) रिटायर फौजी है। रिटायरमेंट के बाद वह गुजरात के जामनगर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार की शाम वह ट्रेन से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। बेटा सागर खत्री उसे रिसीव करने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रात नौ बजे के करीब वह बेटे के साथ घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक वह 20 फीट ऊंचे वेलकम गेट पर चढ़ गया। उसने शराब पी रखी थी। बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से पिता को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह राजी न हुआ। सूचना देने पर रेलवे चौकी से पहुंचे सिपाहियों ने एक घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी ने रात 10 बजे फायर ब्रिगेड की टीम भेजी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की स्काई लिफ्ट से उसे नीचे उतारा गया।