{"_id":"5988acf94f1c1bb01a8b472e","slug":"81502129401-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक में लगी आग, कूदकर भागे पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक में लगी आग, कूदकर भागे पिता-पुत्र
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम एक बाइक में आग लग गई। तपिश महसूस होते ही बाइक सवार पिता-पुत्र गाड़ी से कूदकर दूर भागे। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अजय कुशवाहा सोमवार की शाम अपने पिता को रेलवे स्टेशन लेने आए थे। पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर स्टेशन परिसर से थोड़ा सा ही आगे बढ़े ही थे कि उन्हें बाइक में आग लगने का एहसास हुआ। आग की तपिश महसूस होते ही दोनों बाइक से कूदकर दूर भागे। तब तक बाइक में आग फैल चुकी थी। बाइक को सड़क पर जलता देख आसपास के दुकानदार पहुंचे और धूल-मिट्टी तथा पानी डालकर आग पर काबू पाए। इस घटना से वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल वाले पाइप से रिसाव के चलते ही इस तरह की घटना हुई होगी।