{"_id":"5955409d4f1c1b2a5a8b47ef","slug":"81498759325-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर स्पेशल बंद, यात्रियों की दिक्कत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर स्पेशल बंद, यात्रियों की दिक्कत बढ़ी
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सात मार्च से चल रही समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन छपरा-आनंद विहार बृहस्पतिवार से बंद हो गई। बुधवार को इस ट्रेन ने इस रूट पर अपना अंतिम चक्कर पूरा किया। 17 चक्कर के लिए चलाई गई इस ट्रेन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहुत राहत मिली थी। इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आमान परिवर्तन के बाद से ही कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग उपेक्षा का शिकार है। इस रूट पर लंबी दूरी की गाड़ियों का अब तक नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है। पैसेंजर ट्रेन की संख्या भी बहुत कम है। बीते सात मार्च को पूर्वोतर रेलवे ने इस रेल खंड पर 17 फेरों के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस चलाए जाने की मंजूरी दी थी। इस ट्रेन के चलने से कुशीनगर जिले के अलावा बिहार प्रांत के छपरा, सीवान और गोपालगंज जिले के लोगों को काफी राहत मिली थी। दिल्ली व उसके आसपास के शहरों में रहने वाले इस क्षेत्र के लोगों को इस ट्रेन से यात्रा करने में सहूलियत होती थी। परंतु बुधवार को इस ट्रेन का अंतिम चक्कर पूरा होने के बाद अब यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, सेवरही के पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, शाकिर अली, संजय जायसवाल, दुर्गेश मद्धेसिया, लव जायसवाल, डॉ.बाबूलाल गुप्ता, राहुल सोनी, दारा सिंह आदि का कहना है कि रेल मंत्रालय अगर नियमित ट्रेन का संचालन नहीं करता है तो कम से कम समर स्पेशल व पूजा स्पेशल जैसी गाड़ियों को ही चलाकर इस रूट के यात्रियों को कुछ सहूलियत दी जाए।