फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पंजीकरण में दस्तावेज अपलोड करने का झंझट खत्म

पंजीकरण में दस्तावेज अपलोड करने का झंझट खत्म

Mon, 25 Sep 2017 12:05 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण में दस्तावेज अपलोड करने का झंझट खत्म
महराजगंज। समर्थन मूल्य योजना के तहत अब सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौलवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में थोड़ी शिथिल कर दी गई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण में दस्तावेजों को अपलोड कराने का झंझट समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को दस्तावेज अपलोड कराने की बजाय केवल दस्तावेजों के नंबर को अंकित कराना होगा। साइबर कैफे से किसानों को अपना फोटो, खतौनी, फोटो पहचान पत्र, बैंक पासबुक, खसरा आदि अपलोड कराने में काफी खर्च पड़ रहा था, जिसकी वजह से किसान पंजीकरण में रुचि नहीं ले रहे थे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण में किसानों के दस्तावेजों के अपलोड में समस्या थी, जिससे यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे किसानों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed