फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुंबई-हैदराबाद की आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुंबई-हैदराबाद की आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Mon, 03 Jun 2019 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुंबई-हैदराबाद की आठ ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग तिथियों में मुंबई और हैदराबाद जाने वाली चार ट्रेनों में शयनयान क्षेत्र के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है। इससे इन सभी ट्रेनों के करीब 72 से 144 यात्रियों की सीट कंफर्म हो जाने से उनकी यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं उनमें 15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में चार व पांच जून को गोरखपुर से, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर एक्सप्रेस में छह व सात जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में पांच जून को गोरखपुर से तथा 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में सात जून को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह 19409-19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में छह जून को अहमदाबाद से 28 जून तक तथा गोरखपुर से आठ जून से 30 जून तक शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगेंगे। वहीं 22921-22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से नौ जून से 30 जून तक तथा गोरखपुर से 11 जून से दो जुलाई तक साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी थ्री का अतिरिक्त कोच लगेगा

19037-19038 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से नौ से 30 जून तक तथा गोरखपुर से पांच जून से तीन जुलाई तक।
19039-19040 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फ रपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से एक जून से 29 जून तक और मुजफ्फ रपुर से चार जून से दो जुलाई तक।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed