{"_id":"5c4f5bacbdec224c8b1af1b8","slug":"61548704684-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी हो चाहे खेल प्रतिभा को मिलेगा सम्मान: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी हो चाहे खेल प्रतिभा को मिलेगा सम्मान: योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी हो चाहे खेल, प्रतिभा को मिलेगा सम्मान: योगी
- मुख्यमंत्री बोले, अब हर गांव में होगा स्टेडियम
- अच्छे खिलाड़ी को स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला दिलाएगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब हर गांव में स्टेडियम होगा। पढ़ाई के साथ ही बच्चे खेलकूद में पारंगत हों, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला दिलाया जाएगा। कहा, नौकरी हो चाहे खेल, प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। खेल को मंच और खिलाड़ी को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
दो दिवसीय (27-28 जनवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी मैदान और कुश्ती हॉल सहित 24.98 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 11.56 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी खेल और राजस्व विभाग को दी गई है। इसके लिए स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।
सीएम ने कहा कि स्पोर्ट्स कोटे के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। राष्ट्रीय या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले अच्छे खिलाड़ियों को नियुक्ति मिलेगी। ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब छह करोड़, चार करोड़ और दो करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को भी अच्छी प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पदक विजेता को नौकरी भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों इंडिया खेलो का बड़ा फायदा खिलाड़ियों को मिला है।
विज्ञापन
बुनियादी सुविधा बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बुनियादी सुविधा बढ़ाने पर जोर है। खेल मंत्री चेतन चौहान खुद बड़े खिलाड़ी रहे हैं। वह हर खिलाड़ी की समस्या जानते हैं। इसी वजह से नए स्टेडियम, बहुउद्देशीय हॉल, सिंथेटिक हॉकी, बास्केटबाल, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट बनाए जा रहे हैं। स्वीमिंग पूल भी बने हैं। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 10 करोड़ रुपये से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।