{"_id":"59c918634f1c1b78548b459d","slug":"61506351203-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हॉस्पिटल का ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हॉस्पिटल का ओटी सील
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
डॉक्टर के गलत ऑपरेशन करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर फुटहवा इनार स्थित एक हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान मौके पर एक भी डॉक्टर नहीं मिला, जबकि सर्जरी करा चुके कई मरीज भर्ती मिले। संचालक रणजीत मौर्या को डॉक्टरों के प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में तलब किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी को फुटहवा इनार (तरकुलहा मोड़) स्थित जीवन संगिनी हॉस्पिटल की शिकायत मिली थी। उन्होंने इसकी जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके पांडेय को सौंपी। उन्होंने टीम के साथ जांच की तो पता चला कि हॉस्पिटल का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। जारी लाइसेंस में अस्पताल को जिस स्थान पर दिखाया गया है, वहां पर वह है ही नहीं। छापेमारी के दौरान भर्ती मिले मरीजों ने बताया कि सर्जरी डॉ. दीपक सिंह ने की है। मरीजों के मुताबिक डॉ. दीपक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान हॉस्पिटल की ओटी सील कर दी गई है और हॉस्पिटल संचालक से डॉक्टर का शैक्षणिक प्रमाण पत्र मांगा गया है।
जुगाड़ से तैयार किया था ओटी
गोरखपुर। हॉस्पिटल पर छापेमारी करने गई टीम ऑपरेशन थिएटर को देखकर दंग रह गई। पूरी ओटी ही जुगाड़ से तैयार की गई मिली। ओटी में ओवरहेड ऑपरेशन थिएटर लाइट तक नहीं थी। ओटी लाइट के लिए जलापूर्ति के लिए प्रयोग होने वाले लोहे के पाइप को दीवार में फिक्स कर कई एलईडी बल्ब लगाए गए मिले।