{"_id":"5988a58b4f1c1b11638b4705","slug":"61502127499-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, सहमे लोग
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। तीन दिनों से घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पानी का रुख एमबीडी बांध और नदी के बीच बसने वाले गांवों की ओर हो गया है। नदी के तलहटी में बोई गई फसल डूबती जा रही है। जिससे अरहर, परवल, मूंगफली और धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। हालांकि अभी नदी का पानी गांवों से दूर है, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से बढ़ी तो गांव में पानी घुसने में देर नहीं लगेगी।
नदी और बांध के बीच बसे गांव चनगहा, कंचनपुर, कटहा, ढोलबजा, गुनवतिया, गायघाट, दौलतपुर, सरैया, खरैया, तिघरा, चनगहा, सुअरहा निवासी, रामशंकर, लालचंद, रामअचल, शिवसागर, प्रेमनरायन, दीपनरायन आदि का कहना है कि तीन- चार दिनों से नदी के जल स्तर में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है। नदी के पानी ने फसलों को अपने चपेट में ले लिया है। गांव वालो का कहना है कि नदी का पानी तुर्कवलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध के किनारे से बहने लगा है। इस वर्ष बांध की मरम्मत भी नही हुई अगर नदी का पानी बांध पर दबाव बना तो वर्ष 2013 वाली हाल हो सकती है। एसडीएम रामजीवन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है। तिघरा, नरायनपुर समेत अन्य बाढ चौकियो को सक्रिय कर दिया गया है।