फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नई रेल लाइन के लिए 4500 करोड़ मंजूर

नई रेल लाइन के लिए 4500 करोड़ मंजूर

Fri, 06 Jul 2018 11:10 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 06 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
 नई रेल लाइन के लिए 4500 करोड़ मंजूर
दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलते डुमरियागंज और खलीलाबाद के सांसद व अन्य नेता गण । - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। संतकबीरनगर-सिद्धार्थनगर-बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच जनपद जल्द ही रेलवे लाइन से जुड़ जाएंगे। इस परियोजना के लिए नीति आयोग ने 4500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। ट्रैक बिछने के बाद इन पांचों जिले में आवागमन सुगम हो जाएगा। साथ ही, इससे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने का भी रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, खलीलाबाद के सांसद शरद त्रिपाठी और विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुुुमार त्रिपाठी के साथ गुरुवार को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले। उन्होंने सात मार्च को दिए गए पत्र का जिक्र करते हुए बौद्ध पर्यटन स्थली कपिलवस्तु के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व में निर्वाचन क्षेत्र रहे बलरामपुर, श्रावस्ती को रेलमार्ग से जोड़ने का जिक्र किया। इस पर रेलमंत्री ने नई रेल लाइन परियोजना के लिए नीति आयोग द्वारा 4500 करोड़ मंजूर किए जाने की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि नई रेल लाइन बन जाने से सिद्धार्थनगर से होकर बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती तक सफर करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, 1970 से खलीलाबाद-सिद्धार्थनगर-बलरामपुर रेलवे लाइन बिछाने की मांग चल रही है। इसको लेकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन हुए। तीन साल पहले इस रेल लाइन को मंजूरी मिली थी। इसके लिए 2017 में सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है, लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से 220 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। पिछले साल पिंकबुक (रेलवे की परियोजना पुस्तिका) में नाम भी आ गया था। इसके लिए नीति आयोग से सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद शरद त्रिपाठी और जगदंबिका पाल ने बताया कि कपिलवस्तु को पर्यटन केंद्र का हब बनाने की दिशा में हवाई सेवा भी संचालित करने के प्रयास किया जा रहा है। जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। मेडिकल कॉलेज के लिए भी लगातार मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा। उम्मीद है कि सिद्धार्थनगर में इन दोनों योजनाएं जल्द मूर्त रूप लेती नजर आएंगी। वहीं, संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्टेशन के जंक्शन बन जाने से भी हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी। नई रेलवे लाइन बिछाने में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी, उन्हें समुचित मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed