फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महामहिम ने सिर पर हाथ फेरा, शाबाशी दी

महामहिम ने सिर पर हाथ फेरा, शाबाशी दी

Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
महामहिम ने सिर पर हाथ फेरा, शाबाशी दी
राम नाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अव्वल मेधावियों के सिर पर महामहिम रामनाथ कोविंद ने हाथ फेरा और शाबाशी दी। बेहतर भविष्य की कामना करने के साथ ही उन्होंने कहा कि अवसर अनंत हैं। अच्छा करें और आगे बढ़ें। सफलता आपके कदम चूमेगी। राष्ट्रपति से सम्मान और दुलार मिलने के बाद करिश्मा वारसी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति से मिलने का सपना था, जो सोमवार को साकार हो गया।
विज्ञापन


शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई गईं। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। पहले चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव को सम्मानित किया। डॉ. राव जिस कॉलेज में प्राचार्य हैं, उसे शिक्षा परिषद का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया। अच्छा रिजल्ट देने वाले डीवीएन पीजी कॉलेज के शिक्षक डॉ. नीरज सिंह को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। फिर नंबर मेधावियों का आया। सबसे पहले एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा करिश्मा वारसी को मंच पर बुलाया गया। राष्ट्रपति ने करिश्मा को गोल्ड मेडल पहनाया, फिर प्रशस्ति पत्र देकर सिर पर हाथ फेरा। करिश्मा के मुताबिक महामहिम ने उसे शुभकामना दी और कहा खूब आगे बढ़ो। स्नातक संकाय की टॉपर श्रेया त्रिपाठी को भी महामहिम का दुलार मिला। मेडल, प्रशस्ति पत्र देने के बाद महामहिम ने सफलता का राज पूछा और बेहतर भविष्य की शुभकामना दी। दो मेडल पाने वाली अंशिका से महामहिम ने बात भी की और कहा कि सम्मान पाकर कैसा लग रहा है। परफारमेंस का यही सिलसिला आगे भी बरकरार रखना।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, आरपीएम समूह के निदेशक अजय शाही, डॉ. अविनाश सिंह, भाजपा नेता डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, बृजेशमणि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला राष्ट्रपति के हाथों सम्मान

डॉ. प्रदीप राव, प्राचार्य एपी पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ (गुरु गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक)
डॉ. नीरज कुमार सिंह, योगीराज गंभीरनाथ स्वर्ण पदक
करिश्मा वारसी, छात्रा डीवीएन पीजी कॉलेज (स्नातकोत्तर संकाय के श्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए महंत दिग्विजय नाथ स्वर्ण पदक)
श्रेया त्रिपाठी, छात्रा एमपी महिला महाविद्यालय रमदत्तपुर (स्नातक संकाय के श्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक)
कृष्णा मणि त्रिपाठी, महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक (सर्वश्रेष्ठ माध्यमिक विद्यार्थी)
मानस मिश्रा (कनिष्ठ वर्ग), संस्कृत भाषण प्रतियोगिता के विजेता
उदयांश पांडेय (कनिष्ठ वर्ग), हिंदी भाषण प्रतियोगिता के विजेता
ऐशानी पांडेय (कनिष्ठ वर्ग), अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता की विजेता
अंशिका श्रीवास्तव, रामचरित मानस के पाठ और अंताक्षरी प्रतियोगिता की विजेता (दो पदक)
पुनीस कुमार, श्रीमद्भागवत प्रतियोगिता के विजेता

दूसरे चरण में सभी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

दूसरे चरण के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह और एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह मौजूद रहे। इस दौरान 730 मेधावियों को सम्मानित किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की ऐशानी पांडेय सम्मान पाकर गदगद दिखीं। सेंट्रल पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला। परिषद के साप्ताहिक सप्ताह समारोह से संबंधित प्रतियोगिताओं में दूसरे विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed