फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in gorakhpur

भाजपा नेता के भाई की गला दबाकर हत्या

Sun, 25 Nov 2018 01:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
murder in gorakhpur
घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लगा गया। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में श्रीरामपुरम कॉलोनी में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में शनिवार की सुबह भाजपा नेता बंधु उपेंद्र सिंह के छोटे भाई और जिला उद्यान प्रभारी सत्येंद्र उर्फ संजय सिंह (42) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता के पड़ोसी पिता-पुत्र समेत चार पर हत्या सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता और उनके दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बंधु उपेंद्र नाथ सिंह किराए के मकान में रहते हैं। मकान राकेश शाही का है। शनिवार की सुबह 10.30 बजे जिला उद्यान विभाग में सहायक निरीक्षक और बंधु उपेंद्र के भाई सत्येंद्र सिंह पत्नी संगीता के साथ स्कूटी से श्रीरामपुरम कॉलोनी पहुंचे। स्कूटी खड़ी की तो पत्नी घर के अंदर चली गई। सत्येंद्र मकान के अंदर जाने लगे तो पड़ोसी उमेश नाथ जायसवाल ने एतराज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पड़ोसी ने स्कूटी दूसरी जगह खड़ी करने के लिए कहा। सत्येंद्र ने कुछ देर में लौटने के लिए कहा तो उमेश नाथ ने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी बीच उमेश नाथ जायसवाल, संध्या जायसवाल, उनके बेटे अभिजीत और शशांक ने सत्येंद्र पर हमला कर दिया। उनको पीटा, फिर जमीन पर गिराकर उनका गला दबा दिया। परिवार के लोग घर से बाहर आए तो देखा कि सत्येंद्र जमीन पर अचेत पड़े हैं। यह देख आरोपी भाग निकले। आनन-फानन में सत्येंद्र को पैनेशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। भाजपा नेता ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने के कारण मौत होना बताया गया। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर देरशाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता से भी हुआ था विवाद

घर और उसके पास वाहन खड़ा करने का विवाद पुराना था। बंधु सिंह के मुताबिक पड़ोसी अक्सर उलझते थे। शनिवार की सुबह भी विवाद हुआ था। कुछ देर बाद भाई आए, जिनसे उलझकर ही उमेश नाथ जायसवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने यह वारदात कर दी।

अस्पताल में भाजपा नेताओं का जमावड़ा

भाजपा नेता के भाई की हत्या की सूचना पाकर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद कमलेश पासवान, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह और नीरज शाही सहित कई लोग अस्पताल पहुंच गए। सबने भाजपा नेता और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। पहले भी मारपीट और विवाद कर चुके हैं।


स्कूटी खड़ी करने के विवाद में हत्या हुई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपी फरार है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- शलभ माथुर, एसएसपी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed