फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सेवानिवृत शिक्षकों की भी बोर्ड परीक्षा में लगेगी ड्यूटी

सेवानिवृत शिक्षकों की भी बोर्ड परीक्षा में लगेगी ड्यूटी

Wed, 17 Jan 2018 12:00 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षकों की भी बोर्ड परीक्षा में लगेगी ड्यूटी
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा मांगा जा रहा है। शिक्षकों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिले निर्देश पर डीआईओएस ने ड्यूटी के इच्छुक शिक्षकों से प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन मांगा है।
विज्ञापन

छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में 70 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के तकरीबन 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी न आए, इसके लिए पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 45 बच्चों के सापेक्ष एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाती थी, जिसे कम कर अब 35 बच्चों पर एक कक्ष निरीक्षक तैनात करने की रणनीति बनाई रही है। ऐसे में इस बार अधिक कक्ष निरीक्षकों की जरूरत होगी। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों की मदद ली जाएगी। ड्यूटी के संबंध में बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने सेंटर बने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का आवेदन मांगा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व व हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की भी परीक्षा में ड्यूटी लगनी है। 18 जनवरी तक सभी प्रधानाचार्यों से परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा देने को कहा गया है। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को डाटा मांगा गया है। परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed