फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सर्दी के सितम से पशु-पक्षी भी बेहाल, मासूम ने दम तोड़ा

सर्दी के सितम से पशु-पक्षी भी बेहाल, मासूम ने दम तोड़ा

Wed, 17 Jan 2018 12:27 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के सितम से पशु-पक्षी भी बेहाल, मासूम ने दम तोड़ा
पशु पालक जानवरो ंको ठंड से बचाने के लिए उन्‍हें ऊनी कपड़ाें से ढक कर रख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड ने इंसान ही नहीं पशु-पक्षिओं को भी बेहाल कर दिया है। ठंड के असर से उन्हें बचाने के लिए पालक अब पशुओं को भी ऊनी कपड़े में ढंक रहे हैं। अलाव जलाकर उन्हें आग की तपिश दी जा रही है। ठंड का तेवर मंगलवार को भी बरकरार रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन भर बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


हालांकि तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को पांच डिग्री जैसी सर्दी का अहसास होता रहा। पिछले एक माह से जारी सर्दी का कहर बरकरार है। मौसम के रूख में कोई नरमी न दिखने से हर वर्ग बेहाल है। उधर, ठंड के चलते लगातार बंद चल रहे स्कूल भी बुधवार से खुलेंगे। छुट्टी की अफवाहों का खंडन करते हुए बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि बुधवार को कक्षा-1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक खुलेंगे। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के पिकौरा गांव में मंगलवार की देर शाम ठंड से मासूम की मौत हो गई। गांव निवासी नागेंद्र दुबे के पुत्र राकेश (6 माह) की मंगलवार की दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त व गला जाम होने के साथ चेहरा काला पड़ने लगा। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह का कहना था कि ठंड से मौत की सूचना नहीं मिली है। हलका लेखपाल को भेजकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed