{"_id":"5a4ba9824f1c1b4d198b4724","slug":"41514908034-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग के बाद डीएम तक पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग के बाद डीएम तक पहुंचे फरियादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील सभागार में इस मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस का नजारा हर बार से अलग दिखा। सभी विभागों के आला अफसर सभागार में मौजूद थे, तो उनके मातहत बाहर मुस्तैद थे। लेखपालों की मुस्तैदी तो देखने लायक थी। आम दिनों में खोजे न मिलने वाले लेखपाल, तहसील सभागार के बाहर ही फरियादियों की स्क्रीनिंग में मशगूल रहे। छोटी-छोटी शिकायतें वहीं निपटा दी जा रही थीं, तो बड़े मामलों में मातहत जवाब के लिए होमवर्क कर ले रहे थे। शिकायतकर्ता के डीएम के पास पहुंचने के पहले ही वे भीतर बैठे अपने-अपने विभाग के अफसरों को मामले से जुड़ी जानकारी मुहैया करा देते। नतीजतन जैसे ही डीएम किसी मामले में संबंधित अफसर से पूछते वे उन्हें ऐसे जानकारी देते जैसे मामले की पूरी जानकारी उन्हें पहले से थी।
डीएम राजीव रौतेला मंगलवार को सदर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। यही वजह रही कि सभी विभागों के अफसर सक्रिय दिखाई पड़ रहे थे। जल्द निस्तारण की उम्मीद में फरियादी भी अन्य तहसील दिवस की तुलना में ज्यादा पहुंचे। इस दौरान कुल 86 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अफसरों को 15 दिन का मौका दिया। नए साल के पहले तहसील दिवस में उन्होंने मातहतों को संकल्प दिलाया कि वे पूरे मनोयोग से जनता की सेवा करेंगे। उनकी शिकायतें एवं समस्याओं को निस्तारित करने में पूरी पारदर्शिता बरतेंगे। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के अतिरिक्त आनलाइन प्राप्त 801 शिकायतों का भी समय से निस्तारण किया जाए, ताकि डिफ ाल्टर की श्रेणी में आने से बचा जा सके।
विश्राम कक्ष का उद्घाटन किया
तहसील दिवस के अवसर पर डीएम राजीव रौतेला ने तहसील में बने एक विश्राम कक्ष का फ ीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया रोजाना बड़ी संख्या में लोग कंप्यूटरीकृत खतौनी लेने आते हैं। वे इस कक्ष में आराम से बैठकर प्रतीक्षा कर सकेंगे। इसके लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
गरीबों में 330 कंबल वितरित किए
तहसील दिवस समाप्त होने के बाद डीएम ने आपदा निधि के तहत खरीदे गए 330 कंबल, बेसहारा गरीबों में वितरित किए। इस दौरान विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, जनार्दन तिवारी, एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल पांडेय, तहसीलदार विनोद सिंह ने भी लोगों को कंबल दिए। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधक गौतम गुप्ता ने किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।