फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, पथराव

मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, पथराव

Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, पथराव

विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के नंदानगर दरगहिया में मजदूर रामानंद पासवान (24) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घर के पास ही रामानंद चार-पांच युवकों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। इलाके में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लोग नाराज थे।

रामानंद पासवान पुत्र स्व. मुन्नू पासवान मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह शराब का आदी था। घर से कुछ दूरी पर ही कच्ची शराब का अड्डा चलता है। वहीं वह शराब पीने जाता था। रविवार की रात शराब पीने के दौरान उसका विवाद हो गया था। सभी आपस में मारपीट करने लगे तभी एक ने रेलवे ट्रैक पर रामानंद को गिराकर उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने अवैध शराब के कारोबार को शह देने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही व राहगीर घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से मृतक के भाई समेत कुछ हमलावरों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed