{"_id":"591b09c84f1c1b7e3cf238e0","slug":"40-thousands-application-to-be-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने के लिए आए 40 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने के लिए आए 40 हजार आवेदन
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 17 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगर निकाय का वोटर बनने के लिए 40,703 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें सर्वाधिक 32,299 फॉर्म नगर निगम क्षेत्र से आए हैं। बाकी के करीब आठ हजार आवेदनों में ही सभी नगर पंचायतों के लोग सिमट गए। वोटर बनने के लिए नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा जागरूकता सहजनवां के लोगों ने दिखाई। वहां से 4150 फॉर्म आए। निगम और नगर पंचायतों से आए कुल आवेदनों में से 2668 आवेदन ऑनलाइन हुए हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 1864 आवेदन नगर निगम से आए हैं।
इन आवेदनों की प्रशासन अब जांच करा रहा है। 16 से 19 मई तक इन आवेदनों की जांच की जाएगी। 20 से 24 मई तक वोटरों की पूरक सूची को मूल सूची में जोड़ा जाएगा और फिर 25 मई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। 26 मई तक आरक्षण तय हो जाएगा और जून के पहले सप्ताह तक अधिसूचना जारी हो जाएगी।
इसी तरह नगर निगम और नगर पंचायतों में कुल 995 लोगाें ने वोटर लिस्ट की खामियां दुरुस्त कराने के लिए आवेदन किया है, जबकि 3911 नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे। प्रशासन के मुताबिक ये वोटर जिले से दूसरी जगह शिफ्ट कर गए हैं या इनकी मौत हो चुकी है। हालांकि पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार न होने और बीएलओ की लापरवाही की वजह से बहुत से लोग वोटर बनने से अब भी चूक गए हैं। कई वार्डों में तो वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम ही कट गए हैं। कई ने शिकायत भी की है, मगर वे आश्वस्त नहीं है कि उनके नाम इस बार जुड़ ही जाएंगे। बीएलओ और चुनाव कार्यालय से उन्हें आश्वासन तो मिला है, मगर वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उनके नाम जुड़े या नहीं।
विज्ञापन
नाम वार्ड बूथ वोटर नए फॉर्म आए
नगर निगम 70 710 808931 32299
सहजनवां 16 33 24744 4150
बांसगांव 12 20 13411 517
मुंडेरा बाजार 11 11 8767 435
पीपीगंज 11 15 11229 711
पिपराइच 12 14 12361 464
गोला बाजार 11 13 10719 954
बड़हलगंज 14 20 16365 93
19 को होगी आरओ, एआरओ की बैठक
निकाय चुनाव के मद्देनजर डीएम राजीव रौतेला ने 19 मई को शाम चार बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में सभी आरओ और एआरओ की बैठक बुलाई है। नगर निगम में एडीएम को आरओ बनाए गया है, जबकि नगर पंचायतों में संबंधित एसडीएम को यह जिम्मेदारी दी गई है।