फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूल में मिड-डे मील बनाते लगी आग, रसोइया झुलसी

स्कूल में मिड-डे मील बनाते लगी आग, रसोइया झुलसी

Tue, 06 Mar 2018 09:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में मिड-डे मील बनाते लगी आग, रसोइया झुलसी
स्कूल में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala
पीपीगंज नगर पंचायत के (वार्ड 4) आजाद नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोई घर में मंगलवार को गैस सिलिंडर में आग लग गई। हादसा दोपहर के वक्त मिड-डे मील बनाते वक्त हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और आशीष गैस एजेंसी के कर्मचारियों की तत्परता से आग को बुझा लिया गया। रसोइया तीजा देवी (35) झुलस गई, जिसे जंगल कौड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्कूल में दोपहर का भोजन तैयार किया जा रहा था। उसी बीच रसोई गैस सिलिंडर की पाइप में लीकेज से आग लग गई। रसोइयां तीजा देवी ने आग को बुझाने की कोशिश की। इससे वह आग की चपेट में आकर झुलस र्गइं। आग को बढ़ता देख स्कूल की प्रधानाध्यापक ने फौरन पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सभी शिक्षकों और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने मदद के लिए पास में ही आशीष गैस एजेंसी से संपर्क साधकर उनके कर्मचारियों को बुला लिया। गनीमत रहा कि सिलिंडर नहीं फटा। करीब एक घंटे में आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन


रिफिल नहीं था अग्निशमन यंत्र
पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय एक ही कैंपस में हैं। दोनों विद्यालयों में करीब 250 विद्यार्थी हैं। स्कूल में अग्निशमन यंत्र तो लगे हैं, पर उसे रिफिल नहीं कराया गया है। अग्निशमन यंत्र खराब पड़े थे। इसके चलते आग को तत्काल नहीं बुझाया जा सका और लोग काफी देर तक दहशत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश हैं। इसके लिए बजट भी दिया गया था। स्कूल में अग्निशमन यंत्र रिफिल नहीं कराने की जांच कराएंगे। सभी स्कूलों में चेकिंग कराकर अग्निशमन यंत्र लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
- रामसागर पति त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed