फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप मं

सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे अटल का जन्मदिन

Fri, 08 Dec 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप मं
भाजपा की बैठक को संबोधित करते विजय बहादुर। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन होता क्या है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बता दिया है।
विज्ञापन


पाठक पार्टी कार्यालय बेनीगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रत्येक जिलों में बैठकें की जाएंगी। अलग-अलग तिथियों में होने वाली बैठकों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले कार्यक्रम में भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा। कार्यकर्ता आम लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे। इससे लोग यह जान सकेंगे कि मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है।
विज्ञापन


शिवकुमार पाठक ने कहा कि सुशासन दिवस को ठीक से संपन्न कराने के लिए 10 से 15 दिसंबर के बीच जिला मुख्यालयों पर बैठकें होंगी। 15 से 20 दिसंबर के बीच मंडल वार बैठकें होंगी। उन्होेंने सभी विस्तारकों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। आगामी योजना पर चर्चा कर उन्हें क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रेमप्रकाश अग्रहरि, सत्यप्रकाश सिंह अंकुर सिंह, बलिराम यादव, अशोक यादव, विकास पांडे, पवन देव त्रिपाठी, प्रियेश गौड़, आनंद सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, धर्मनाथ खरवार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed