फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अंतिम दिन अध्यक्ष के 42 और सदस्य के 73 नामांकन

अंतिम दिन अध्यक्ष के 42 और सदस्य के 73 नामांकन

Wed, 08 Nov 2017 12:45 AM IST
deoria
deoria Updated Wed, 08 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन अध्यक्ष के 42 और सदस्य के 73 नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले की दो नगर पालिकाओं और 9 नगर पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 42 और सदस्य के 73 नामांकन हुए। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल 232 और सभासद पद के लिए 833 पर्चे दाखिल हुए हैं। अब जिले में पांच स्थानों पर नामांकन पत्रों की जांच आठ नवंबर से होगी। इसमें जिला पंचायत परिसर के अलावा तहसील मुख्यालय शामिल हैं। नाम वापसी 10 नवंबर को और चुनाव चिह्न का आवंटन 11 नवंबर को होना है। जिले में 11 स्थानीय निकाय हैं। इसमें अध्यक्ष के 11 और 166 सभासद पद हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। लिहाजा जिला पंचायत के दोनों गेट पर गहमागहमी दिखी। विभिन्न काउंटर पर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रही। नगर पालिका परिषद देवरिया से बसपा से मुमताज अली, कांग्रेस से ऋषिकेश मिश्र, रालोद से लल्लन जायसवाल, आम आदमी पार्टी से मनोज श्रीवास्तव, इंदु देवी, संदीप के अलावा अशोक मद्धेशिया और अतुल त्रिगुणायक ने दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्डों से सभासद पद के लिए 58 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बरियारपुर टाउन एरिया अध्यक्ष के लिए भाजपा से गीता देवी, बसपा से किरन, सपा से बिरमावती और सविता ने नामांकन पत्र जमा किए। गौरीबाजार टाउन एरिया अध्यक्ष के लिए भाजपा से ईश्वर चंद्र, आम आदमी पार्टी से हेलाल अहमद, दिनेश गुप्त और सुनील बरनवाल ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए। रामपुर कारखाना टाउन एरिया से अध्यक्ष के लिए शिवकुमारी, बिल्किश, सरदेवा देवी, शारदा देवी, मंजू देवी और किरन ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि देवंती और किरन ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए 55 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

भाटपाररानी नगर पंचायत के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस के दावेदारों सहित कुल चार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सपा के संजय गुप्ता, बसपा के इब्राहीम, कांग्रेस के दशरथ कुशवाहा तथा निर्दल रमाकांत गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आरओ बीके गुप्ता ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 13 दावेदारों ने पर्चा भरा। आरओ जितेंद्र यादव ने बताया कि 12 वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 60 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किए। सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा से संतोष कुमार, धनंजय कुमार, सुरेश चंद्र गुप्त, जनार्दन कुमार गौतम, उमेश चंद्र यादव, राजेंद्र यादव व सूबेदार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के 15 पर्चे दाखिल किए गए। भटनी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय लोकदल से दूधनाथ ठाकुर ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के 12 पर्चे दाखिल किए गए। लार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जगदीश यादव निर्दल व भासपा से राम चंद्र प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के 9 पर्चे दाखिल किए गए। मझौलीराज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सुनील कुमार गुप्त, भाजपा के बागी सुशील कुशवाहा, कांग्रेस से दिनेश्वर भारती, हरिहर यादव, संध्या देवी, सीमा देवी, सुरेंद्र यादव, गोरख अहीर ने पर्चा दाखिल किए। सदस्य पद के 22 पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन


बरहज पालिका पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 12 और सभासद पद के लिए 52 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अरविंद जायसवाल, कांग्रेस से राधारमण पांडेय, बसपा से उमाशंकर सिंह, सपा से पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्त, निवर्तमान अध्यक्ष अजीत जायसवाल, भासपा से अमरेंद्र गुप्त, आप से अमित कुमार भारती, शबनम परवीन सहित 12 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। विभिन्न वार्डों से 52 सदस्यों ने पर्चा भरा। रुद्रपुर नगर पंचायत में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर सात महिलाओं ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। नामाकंन पत्र दाखिल कर चुकी 18 महिलाएं चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। सोलह वार्डों में सदस्य पद पर कुल 87 लोगों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया है। तहसील स्थित नामाकंन स्थल पर मंगलवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपा से बगावत कर दूसरे दलों से सात लोगों ने नामाकंन पत्र भरा। इस दौरान भाजपा की मनोरमा देवी, एनसीपी से भावना सिंह, शिवसेना सेश् वीना गुप्ता, भासपा से सुधा निगम, आमंआदमीी पार्टी से फेकना देवी और भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के तौर पर विनीता त्रिपाठी और प्रियंका ओझा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भरकम जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों को रोकने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed