फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राहुल गुप्ता सपा के मेयर प्रत्याशी घोषित

राहुल गुप्ता सपा के मेयर प्रत्याशी घोषित

Mon, 30 Oct 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 30 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
राहुल गुप्ता सपा के मेयर प्रत्याशी घोषित
सपा से मेयर का टिकट मिलने पर परिवार के साथ राहुल। - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी से मेयर के उम्मीदवार घोषित किए गए राहुल गुप्ता को मां राजकुमारी देवी की मेहनत का फल मिला है। राजकुमारी खाटी सपाई हैं और धर्मशाला से चार बार पार्षद रहने के साथ ही 2012 के चुनाव में शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा की प्रत्याशी भी थीं। उन्हें जीत तो नहीं मिली मगर भाजपा का गढ़ माने जाने वाल क्षेत्र की इस सीट पर वह दूसरे पायदान पर रहीं। उनके पिता सत्य नारायण गुप्ता मनोनीत पार्षद हैं। खुद राहुल गुप्ता भी पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता के चलते ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें महानगर कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष भी बनाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राहुल को टिकट देकर पार्टी ने खार्टी कार्यकर्ता को प्रमुखता देने का संदेश देने के साथ ही शहर के व्यापारियों को भी सहेजने का प्रयास किया है। उम्मीदवार तय करने के लिए जिले स्तर पर बनी कमेटी ने मेयर पद के लिए पांच नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे थे, उनमें राहुल का भी नाम था। उधर पार्टी की तरफ से राहुल को मेयर पद का कैंडिडेट घोषित करने की सूचना मिलते ही उनके परिवार और समर्थकों के साथ ही पूरे पार्टी में खुशी का माहौल है। राहुल की मां ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर उनका बेटा खरा उतरकर दिखाएगा।
विज्ञापन


शहर में जलभराव बड़ी समस्या: निशा
राहुल को टिकट मिलने से पत्नी निशा गुप्ता उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि यदि राहुल चुनाव जीते तो सबसे पहले जलभराव की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने की मांग करूंगी। यह मांग एक पत्नी के साथ शहरवासी होने के नाते होगी। गंदगी की समस्या भी है। इससे भी जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने को कहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्सनल प्रोफाइल
नाम: राहुल गुप्ता
जन्म तिथि: तीन दिसंबर 1973
शिक्षा: स्नातक (बीएससी)
पद: महानगर उपाध्यक्ष

मेयर बने तो शहर का कायाकल्प कर देंगे। यह पद लंबे समय से भाजपा के पास है फिर भी शहर की हालत खराब है। जलभराव, गंदगी, टूटी सड़कें यहां की बड़ी समस्या है। इन सभी समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाने की कोशिश की जाएगी।
- राहुल गुप्ता, मेयर प्रत्याशी, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed