फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉक्टर ने बड़बोलेपन पर बिफरे डीएम

डॉक्टर ने बड़बोलेपन पर बिफरे डीएम

Fri, 21 Jun 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर ने बड़बोलेपन पर बिफरे डीएम
बैठक से उठकर चले गए बाहर, मान मन्नौवल के बाद पुन: आए - फोटो : अमर उजाला
देवरिया सीएमओ कार्यालय के धनवंतरी सभागार में शुक्रवार को पल्स पोलियो की बैठक में पहुंचे डीएम से एक डॉक्टर ने ठीक तरीके से व्यवहार नहीं किया। क्षुब्ध डीएम बैठक से उठकर चल दिए। यह देख सीएमओ और अन्य डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। वाहन के पास पहुंचे डॉक्टरों ने गलती स्वीकार की। उसके बाद डीएम बैठक में गए। पल्स पोलिया अभियान को लेकर धनवंतरि सभागार में चल रही बैठक में डीएम अमित किशोर पहुंचे। भलुअनी के चिकित्सक विनोद राव ने कई माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम ने उनकी बात सुनने के बाद कुछ पूछा तो अच्छा व्यवहार नहीं किए। यह बात डीएम को नागवार लगी और सीएमओ कार्यालय में कभी नहीं आने की बात कह नीच उतरे और गाड़ी के पास पहुंच गए। बैठक से उठकर सीएमओ, एसीएमओ और डॉक्टर डीएम के पास पहुंच गए। डॉ. विनोद राव की ओर से किए गए गलती की माफी मांगते हुए बैठक में दुबारा चलने को कहा। दुबारा धनवंतरि सभागार में डीएम पहुंचे और बैठक शुरू हुई। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक डॉक्टर ने थोड़ी ऊंची आवाज में बात की। इस डीएम साहब नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed