फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज आएंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर

आज आएंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर

Mon, 26 Feb 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर 27 फरवरी मंगलवार को शाम 5 बजे विशेष ट्रेन से गोरखपुर पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी अरविंद अग्रवाल और कनक हरि अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्री के साथ देश-विदेश से लगभग 1200 अनुयायी भी गोरखपुर पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों से गुजरने वाली यह यात्रा वाराणसी, सारनाथ से शुरू होकर मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा होते हुए लखनऊ में समाप्त होगी। प्रदेश में पर्यटन के विकास की दृष्टि से भी यह यात्रा महत्वपूर्ण है। श्रीश्री का मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में होगा। इसमें सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। ज्ञान, ध्यान एवं भजनों से पूर्ण इस आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए विशाल मंच बनाया गया है। मंच के सामने 150 फुट लंबा और 6 फुट ऊंचा रैंप भी बनाया गया है। यहां से श्रीश्री आमजन से संपर्क करेंगे। अरविंद अग्रवाल व कनक हरि अग्रवाल ने बताया कि स्टेडियम में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अंदर आने के लिए पांच द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम के पश्चात श्रीश्री अनुयायियों से मिलेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह 8:30 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed