फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस है साथ, खुलकर करें बात

पुलिस है साथ, खुलकर करें बात

Fri, 08 Dec 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Dec 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस है साथ, खुलकर करें बात
गोष्ठी का शुभारंभ करते आईजी और मौजूद छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं को एनिमेटेड फिल्म दिखाकर अपराधों से लड़ने को प्रेरित किया गया। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा और बचाव के लिए 1090 और डायल 100 के बारे में जानकारी देने के साथ ही जुल्म सहने नहीं, बल्कि इससे लड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दीप जलाकर किया। आईजी ने कहा कि बेटियों को उत्पीड़न सहन करने की जरूरत नहीं, चाहे, घर हो, बाजार हो या ससुराल में हों, कोई परेशानी हो पुलिस को सूचना दें। पुलिस आप के साथ है, खुलकर बात करने की जरूरत है। निडर होकर बात करें। घरेलू हिंसा पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराएं। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद, किन्नर शिल्पा, किरन, नंदिनी, सीओ चारु निगम, रचना मिश्र, तारकेश्वर पांडेय, अभिषेक सिंह, महिला एसओ डॉ. शालिनी सिंह, इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक के अलावा कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पावर एंजल शोहदों पर रखेंगी नजर
आईजी ने बताया कि स्कूल-कॉलेज से छात्राओं को चुनकर दस हजार पावर एंजल तैयार किए जाएंगे, ताकि मनचलों पर आसानी से नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर मित्रों का चुनाव सावधानी पूर्वक करें। अनजान व्यक्ति को अपना दोस्त न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैना के अभिनय से नम हुई आंखें
गोष्ठी के दौरान नारी अपराध पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। युवा दर्पण संस्था की कलाकार नैना सिंह के अभिनय से लोगों की आंखें नम हो गईं। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि नाटक सहने और चुप रहने का विरोध करती है। जब लड़की से छेड़खानी हुई तो वह चुप हो गई, जिससे मनचलों की हिम्मत बढ़ गई। अगर वह चुप्पी तोड़कर पुलिस को सूचना देती तो यह घटना नहीं होती। छात्रा तान्या ने डांस और निष्ठा मिश्रा ने कविता से छात्राओं को जागरूक किया।

हर समस्या का समाधान नहीं डायल 100
गोष्ठी में पुलिस अफसरों ने जरूरतों के हिसाब से बने हेल्पलाइन की भी जानकारी दी। कहा कि हर समस्या का समाधान डायल 100 नहीं है। बिजली कटने जैसी सूचना भी लोग डायल 100 पर दे देते हैं। तत्काल की घटना होने पर डायल 100, महिला समस्या होने पर 1090, बिजली संबंधित समस्या होने पर 1912, लावारिस बच्चे दिखे तो 1098, एंबुलेंस के लिए 102 व 109 पर सूचना दें।

छात्राएं बोलीं
कार्यक्रम सराहनीय है, इससे महिला अपराधों के बारे में जागरूकता फैलेगी। डर छोड़कर महिलाओं को आगे आना होगा। पुलिस साथ है। सरकार जागरूकता का कार्यक्रम चला रही है। डरने की कोई बात नहीं है।
- मानसी यादव

बदलाव दिखने लगेगा। महिलाएं जागरूक हो रही हैं। उनमें झिझक खत्म हो रही है। सरकार महिला सुरक्षा के लिए सतर्क है। 1090 पर शिकायत पूरी तरह से गोपनीय रहती है।
- शिवांगी जायसवाल

छेड़खानी होती है तो मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। घटना छुपाने से अपराधी का हौसला बढ़ता है। लड़कियां किसी से कम नहीं है। हिम्मत की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों से आत्मबल मिल रहा है।

- पूजा

अक्सर लड़कियों को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए मामले की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। नारी सुरक्षा सप्ताह से महिलाओं में और जागरूकता आएगी।
- शशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed