फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   करंट से युवक की मौत, भाई की शादी टली

करंट से युवक की मौत, भाई की शादी टली

Fri, 08 Dec 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Dec 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, भाई की शादी टली
करंट से युवक की मौत के बाद बिलखते घरवाले। - फोटो : Amar Ujala
सिकरीगंज क्षेत्र के खनमनगंज गांव में शुक्रवार की सुबह टुल्लू पंप में करंट आने से युवक की मौत हो गई। शादी वाले घर में अचानक मौत से चीख पुकार मच गई। आननफानन में शुक्रवार को बडे़ भाई की होने वाली शादी टाल दी गई।
विज्ञापन


खनमनगंज गांव निवासी राकेश कसौधन के बड़े पुत्र राजू कसौधन की बृहस्पतिवार को हल्दी का कार्यक्रम था। रिश्तेदार व गांव के लोग रात में हल्दी की रस्म के बाद भोजन के लिए आमंत्रित किए गए थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे राकेश कसौधन का पुत्र दीपक कसौधन (19) घर में लगे टुल्लू पंप से हंडा, भगौना आदि धुल रहा था। इसी बीच टुल्लू पंप का तार कटा होने के कारण उसमें करंट उतर आया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन में घरवाले उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे लेकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार भाई बहन में तीसरे नंबर पर था दीपक
दीपक के पिता राकेश मांगलिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करते हैं। दीपक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। तीन भाई सिकरीगंज कस्बे में फल व ब्रेकरी की दुकान लगाकर जीवन-यापन करते हैं। दुकान पर रहकर दीपक भाइयों का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छितौनी गांव में जानी थी बारात
दीपक के सबसे बड़े भाई राजू कसौधन की बारात शुक्रवार को बेलघाट क्षेत्र के छितौनी गांव में जानी थी। शादी के ही दिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार में चीख पुकार मची है। माता-पिता बेसुध पड़े हैं। गांव में मातम का माहौल हो गया है। इसे देखते हुए शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed