फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त से नोकझोंक

अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त से नोकझोंक

Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त से नोकझोंक

विज्ञापन
गोरखपुर।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ अतिक्रमणकारी नगर आयुक्त से उलझ पड़े और नोकझोंक की। पुलिस की मौजूदगी की वजह से मामला शांत हो गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से नगर निगम ने स्टेशन से धर्मशाला बाजार तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सारे सामान भी जब्त कर लिए गए और अतिक्र्रमण करने वालों को ऐसा फिर से करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई।
रविवार को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सीएम को गोरखपुर यूनिवर्सिटी से एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से जाना था। लिहाजा नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह, एडीएम सिटी पुलिस बल के साथ मुख्यमंत्री के जाने वाले रूट से सुबह से ही अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद जब टीम मुस्लिम मुसाफिर खाना पहुंची और रोड पटरी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ लोगाें ने विरोध करना शुरू कर दिया। वे नगर आयुक्त से भी उलझ गए और नोकझोंक करने लगे। पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से सभी को वहां बलपूर्वक हटा दिया गया। इसके अलावा ट्रैफिक चौराहा से धर्मशाला बाजार और यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर तक अतिक्रमण हटाया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि सोमवार को फिर से स्टेशन रोड पर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी थानाध्यक्षों को लिखेंगे पत्र
नगर आयुक्त ने बताया कि शासनादेश के अनुसार जिस भी इलाके से अतिक्रमण हटाया जाता है, वहां फिर से अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की है। इस संबंध में पहले भी थानाध्यक्षों से पत्राचार किया गया था। उन्हें फिर इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के सामने फिर होगा सौंदर्यीकरण
गोरखपुर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के क्रम में नगर निगम ने स्टेशन रोड पर सड़क किनारे फ्लावर बेड का निर्माण किया था। इसे लोहे की जालियों से सुरक्षित भी किया था, लेकिन न सिर्फ फ्लावर बेड को बर्बाद कर दिया गया बल्कि जालियाें का इस्तेमाल कपड़े फैलाने के लिए किया जाने लगा। इससे स्टेशन की खूबसूरती बदरंग हो गई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने फिर से इसे नए सिरे से संवारने की योजना तैयार की है। रविवार को इसकी सफाई भी की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि इसे फिर से संवारा जाएगा। फूलों की क्यारियां भी फिर से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed