{"_id":"5950169d4f1c1b0a058b488a","slug":"21498420893-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार हुआ, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार हुआ, ईद आज
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
ईद के मद्देनजर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रविवार को ईद के चांद का दीदार हो गया। इसके साथ ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाइयां दी। सोमवार को शहर के विभिन्न इमामबाड़ों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। चांद दिखने के साथ ही बाजार के रौनक में भी चार चांद लग गया।
नार्मल स्थित तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत आस्ताना हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां की 15 सदस्यीय चांद कमेटी ने रविवार को चांद देखे जाने की घोषणा की। इसके साथ ही एक महीने तक रोजा रखने के बाद वह मौका आ गया, जिसका हर मुसलमान को बेसब्री से इंतजार रहता है। खुशियों और दावतों का त्योहार ईद अल्लाह की तरफ से अपने नेक बदों के लिए बेहतरीन तोहफा है। अल्लाह तआला की ओर से अपने बंदों को दिए गए इस खास तोहफे को लेकर मुसलमानों में जबरदस्त उत्साह था। शाम होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। इसके लिए लोगों ने एसएमएस और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। इफ्तार करने के बाद जहां पुरुषों ने बाजार का रुख किया, वहीं महिलाएं घरों को सजाने संवारने में जुट गईं। रेती रोड, शाहमारुफ, घंटाघर, जाफ रा बाजार, गोरखनाथ, रसूलपुर, बक्शीपुर, नखास आदि क्षेत्रों में रात भर लोग सामान खरीदते दिखाई पड़े। रात के साथ ही साथ बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही थी। सबसे ज्यादा भीड़ सड़क की दोनों ओर पटरी पर लगे अस्थाई दुकानों पर थी। रात के साथ सामानों की कीमत भी कम होती जा रही थी। चांद रात होने के कारण भीड़ होना लाजिमी था। पुरुष कुर्ता, इत्र, टोपी, रुमाल, जींस, शर्ट, चप्पल और इत्र खरीदते दिखे। वहीं महिलाएं कप प्लेट, चूड़ी, ब्रेसलेट और नेल पॉलिश खरीदने में मसरुफ थीं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रेती रोड एवं जाफ रा बाजार वन वे कर दिया गया था। मीट की दुकानों पर भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं।
ईदगाह में ईद की नमाज अदा करना सुन्नत
दरगाह मुबारक खां शहीद पर दर्स के दौरान मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही ने बताया कि कुरान शरीफ में अल्लाह तआला फ रमाता है कि रोजों की गिनती पूरी करो और अल्लाह की बड़ाई करो। अहले मदीना साल में महरगान व नौरोज पर खुशी करते थे, जिन्हें ईद-उल-फितर और ईद अजहा के दिन से जाना जाने लगा। ईदगाह में ईद की नमाज अदा करना नबी-ए-पाक व आपके सहाबा की सुन्नत है। इसलिए कोशिश रहे कि ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करें।
विज्ञापन
ईद के दिन ये चीज करें
मौलाना मोहम्मद असलम रजवी ने बताया कि ईद के दिन हजामत बनवाना, नाखून तरशवाना, गुस्ल करना, मिस्वाक करना, अच्छे कपड़े पहनना (नया हो तो नया वरना धुला हुआ), इत्र लगाना, ईदगाह को नमाज के लिए जाना सुन्नत है।
ईदगाह में ईद की नमाज का वक्त
ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां नार्मल - 8 बजे
ईदगाह पुलिस लाइन - 9 बजे
ईदगाह फ तेहपुर मेडिकल कॉलेज - 9 बजे
ईदगाह बेनीगंज - 9 बजे
ईदगाह इमामबाड़ा स्टेट - 8:30 बजे
ईदगाह सेहरा बाले का मैदान - 9 बजे
ईदगाह चिलमापुर - 8 बजे
प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
जामा मस्जिद रहमतनगर - 8 बजे
मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर - 8 बजे
गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर - 8 बजे
रसूलपुर जामा मस्जिद - 8 बजे
मदीना मस्जिद रेती चौक - 8:30 बजे
शाही जामा मस्जिद उर्दू बाजार - 8:30 बजे
सब्जपोश मस्जिद जाफ रा बाजार - 9:15 बजे
मस्जिद दारोगा अफ गान हाता - 7 बजे
मस्जिद अबू बाजार ऊंचवां - 8:30 बजे
मस्जिद सुभानिया तकिया कवलदह - 7:45 बजे
नूरानी मस्जिद कामरेड नगर - 7:30 बजे
मोती मस्जिद रसूलपुर दशहरी बाग - 7:30 बजे
शाही मस्जिद तकिया कवलदह - 8 बजे
मस्जिद सौदागार - 10:30 बजे
जाहिदाबाद मस्जिद - 8:45 बजे
वजीराबाद कालोनी मस्जिद - 8:00 बजे
मस्जिद अनवारे मुस्तफ ा जटेपुर उत्तरी - 9:00 बजे
मस्जिद नौरंगाबाद - 8:15 बजे
हसनैन मस्जिद यतीमखाना घासीकटरा - 8: 00 बजे
मस्जिद औलादे अली बक्शीपुर - 8:30 बजे