{"_id":"5cd5cf1dbdec2207772531ff","slug":"201557516061-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स के सवाल थे आसान, मैथ में उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स के सवाल थे आसान, मैथ में उलझे
Sun, 12 May 2019 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एमएमएमयूटी में बीटेक प्रथम वर्ष, बीटेक (लेटरल एंट्री), एमबीए, एमसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश के 100 शहरों में सकुशल परीक्षा हुई। गोरखपुर के 11 केंद्रों पर बीटेक और बीबीए में 12 फीसदी, जबकि एमसीए में 10 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। वहीं परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों के मुताबिक बीटेक में फिजिक्स के सवाल औसत दर्ज के थे, लेकिन मैथ और केमेस्ट्री के सवाल कठिन थे। विद्यार्थियों का कहना था कि कुल मिलाकर पेपर में सवाल सरल लगे, जिससे मेरिट बढ़ने की उम्मीद है।
यूनिवर्सिटी के मीडिया समन्वयक डॉ. अभिजीत मिश्र ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 28 केंद्रों पर हुई। लगभग 17000 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3400 ने परीक्षा नहीं दी। बीटेक द्वितीय वर्ष और एमबीए के प्रवेश परीक्षा से 5-5 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होेंने बताया कि किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। कई केंद्रों पर पांच से 10 मिनट विद्यार्थी देर से पहुुंचे थे, जिन्हें परीक्षा की अनुमति दे दी गई। सभी पाठ्यक्रमों के लिए हुए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 मई तक घोषित कर दिया जाएगा। जबकि काउंसिलिंग जून के प्रथम सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।