फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश के 75 स्टेशनों पर डायरेक्टर होंगे तैनात

देश के 75 स्टेशनों पर डायरेक्टर होंगे तैनात

Wed, 11 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
देश के 75 स्टेशनों पर डायरेक्टर होंगे तैनात

विज्ञापन
राजन राय
गोरखपुर।
अब देश के 75 बड़े रेलवे स्टेशनों (ए वन श्रेणी) की कमान स्टेशन डायरेक्टर संभालेंगे। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, छपरा और लखनऊ स्टेशन शामिल हैं। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज को स्थानीय स्तर पर सुलझाने के लिए नया पद सृजित किया है। रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को 30 अक्टूबर तक स्टेशन डायरेक्टर की तैनाती का निर्देश दिए हैं।
रेल मंत्रालय ने एक सितंबर 2016 को रेलवे बोर्ड के सदस्यों की ओर से आए स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) ने 5 अक्टूबर 2017 को रेल मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देेते हुए नई व्यवस्था लागू करने का निदेश सभी महाप्रबंधकों को दिया है। इसके तहत स्टेशन निदेशक के पास स्थानीय स्तर पर टेंडर जारी करने और निर्माण संबंधी फैसले लेने के अधिकार होंगे। यही नहीं रेलवे के सभी शाखा के अधिकारी स्टेशन निदेशक को ही रिपोर्ट करेंगे। अभी विभागीय कार्यों से संबंधित फाइलों को निस्तारण के लिए डीआरएम लखनऊ कार्यालय भेजना पड़ता है, इसकी वजह से कामकाज में देरी होती है। कर्मचारियों के आने-जाने और ठहरने की सुविधा देने से खजाने को भी नुकसान होता है। लेकिन स्टेशन डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद सभी तरह के कार्यों का निपटारा स्थानीय स्तर पर हो जाएगा।
विज्ञापन


इन विभागों से होगी तैनाती
गोरखपुर। ए वन श्रेणी के 50 स्टेशनों पर रेलवे के यातायात (कामर्शियल व आपरेटिंग विभाग) तथा 25 स्टेशनों पर सिविल, मैकेनिकल, सिग्नल व टेलीकॉम तथा इलेक्ट्रिकल विभाग से एसएजी (सीनियर एडमिनियशट्रेटिव ग्रेड) रैंक के अफसरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए वन श्रेणी के ये स्टेशन चुने गए
जोन स्टेशनों की संख्या
सेंट्रल रेलवे 04
ईस्ट कोस्ट रेलवे 03
पूर्व मध्य रेलवे 06
पूर्व रेलवे 02
नार्थ सेंट्रल रेलवे 05
पूर्वोत्तर रेलवे 03
नार्थ फ्रंटियर रेलवे 02
उत्तर रेलवे 09
उत्तर पश्चिम रेलवे 01
दक्षिण मध्य रेलवे 05
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 02
दक्षिण पूर्व रेलवे 02
दक्षिण रेलवे 03
दक्षिण पश्चिम रेलवे 01
पश्चिम मध्य रेलवे 02
पश्चिम रेलवे 03
उत्तर पश्चिम रेलवे 02
नार्दन रेलवे 05
वेस्टर्न रेलवे 03
ईस्टर्न रेलवे 01
मध्य रेलवे 04
दक्षिणी रेलवे 04
उत्तर मध्य रेलवे 02
दक्षिण मध्य रेलवे 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed