फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवाद में सास-बहू को गर्म सरिया से दागा

विवाद में सास-बहू को गर्म सरिया से दागा

Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विवाद में सास-बहू को गर्म सरिया से दागा
बखिरा। करुबा बखिरा के पश्चिम टोला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार को
विज्ञापन

सास-बहू की पिटाई कर लोहे की गर्म सरिया से दाग दिया। सास-बहू की चीख-पुकार से अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। लोग घायल सास-बहू को सीएचसी बखिरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
पीड़ित बहू 35 वर्षीय सुनीता पत्नी राम अवध ने बताया है कि उसके परिवार का श्रीचंद कसेरा से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। अक्सर दोनों पक्षों में तकरार व गाली-गलौज होती रहती है। वैसे छह महीने पहले दोनों पक्षों में सुलह-समझौता भी हुआ था। मंगलवार को सुनीता ने विवादित जमीन में कूड़ा फेंक दिया। उसी बात को लेकर जयंती पुत्र श्रीचंद अपने बड़े भाई चंद्रिका के साथ मिलकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दोनों भाई मिलकर उसे और 65 वर्षीय सास सरस्वती देवी को गाली देने लगे। विरोध करने पर मारे पीटे और लोहे की गर्म सरिया से सास-बहू के शरीर में कई जगह दाग दिया। दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हैं। पीड़ित बहू ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि आरोपी सगे भाई जयंती और चंद्रिका के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी को भगाने के मामले में तीन पर केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर मंगलवार को केस दर्ज किया। किशोरी के भाई का आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय बहन को कोतवाली क्षेत्र के भक्ठान गांव के गोसाईपुरवा निवासी श्रवण चौधरी ने दुर्गेश व उनकी मां के साथ मिलकर तीन सितंबर को बहला फुसला कर भगा ले गए। एसओ ने बताया कि भक्ठान गांव निवासी श्रवण चौधरी, दुर्गेश व दुर्गेश की मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के जमिरा गांव के चार लोगों के खिलाफ महुली पुलिस ने मंगलवार को विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया।मुखलिसपुर के अवर अभियंता एसडी प्रताप ने बताया कि जमिरा गांव निवासी लालली पुत्र राममिलन, रामसिंह पुत्र शंकर, रामप्रताप पुत्र हरिभवन व अमरनाथ पुत्र लौहर प्रसाद का क्रमश: 80643, 69928, 77157 व 75258 रूपये विद्युत बिल का बकाया होने के कारण पूर्व में कनेक्शन काट दिया गया था। दोबारा 26 सितंबर को जांच किया गया तो लालली, रामसिंह, रामप्रताप व अमरनाथ बिना बकाया बिल जमा किए ही पुन: चोरी से कनेक्शन जोड़कर विद्युत उपभोग करते पाए गए। एसओ ने बताया कि अवर अभियंता एसडी प्रताप की तहरीर पर चारों लोगों पर केस दर्ज किया गया।

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को डीघाबाईपास के निकट से एक युवक केे गांजा के साथ पकड़ा। चौकी इंचार्ज बरदहिया बलराम पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर पैदल बाजार की ओर लौट रहे युवक को रोका गया। उसके पास प्लास्टिक की पन्नी में रखा 500 ग्राम गांजा मिला। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान रिजवान अहमद पुत्र कमरुलहक निवासी भतरिनवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई। पूछताछ में युवक ने गांजा का सेवन करने के लिए खरीद कर लाने की जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी रिजवान अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed