{"_id":"596666b14f1c1b62068b4782","slug":"201499883185-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्टर में इन दफ्तर में आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्टर में इन दफ्तर में आउट
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने बुधवार को विकास भवन में स्थित आरईडी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां सिर्फ तीन कर्मचारी मौजूद मिले। उपस्थिति पंजिका की जांच में पता चला कि 14 लोगों की उपस्थिति दर्ज है। इस डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि उपस्थिति लगाकर दफ्तर से गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। साथ ही चेतावनी दी जाए कि इस कृत्य के लिए क्यों न, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर दी जाए।
डीएम बुधवार को पौने ग्यारह बजे विकास भवन के आरईडी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय सहायक उमेश चंद्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मी मिथिलेश और ज्ञानदास उपस्थित पाए गए। जबकि वरिष्ठ सहायक कमल नयन उपाध्याय, देश दीपक उपाध्याय, सुभाषचंद्र सिंह, धर्मदेव मिश्रा, रमेशचंद्र मिश्रा, जगदीश प्रसाद, अवनीश कुमार तिवारी, जकी अहमद (उर्दू अनुवादक), सतीशचंद्र दूबे ,भानु प्रताप सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मी और ड्राफ्टमैन धन्नजय कुमार पांडेय उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी बना गायब थे। उपस्थिति पंजिका पर घनश्याम प्रसाद चौरसिया कार्यालय सहायक का सीएल दर्ज था, लेकिन इनके आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र को प्रस्तुत नहीं किया जा सका। डीएम ने ऐसी स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और कर्मचारियों के कार्यालय में नहीं मिलने पर असंतोष व्यक्त किया। डीएम ने बताया कि हाजिरी बना कर पटल से गायब रहने वाले सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनपद मुख्यालय पर तैनात अवर अभियंताओं की उपस्थिति सीडीओ कार्यालय में दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। यदि अवर अभियंता क्षेत्र भ्रमण पर जाएंगे तो उपस्थिति पंजिका में उसका अंकन भी करेंगे।