{"_id":"5cae38d2bdec2213f80178a7","slug":"191554921682-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान की शहादत से गम के साथ गर्व भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान की शहादत से गम के साथ गर्व भी
Thu, 11 Apr 2019 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दंतेश्वर मौर्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज/कौड़ीराम (गोरखपुर)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में दंतेश्वर मौर्या के भी शहीद होने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कौड़ीराम के माहोपार में लोग गम में डूब गए। हालांकि फर्ज निभाते हुए गांव के लाल के शहीद होने से लोगों में गर्व भी है। दंतेश्वर के घर ढांढस बंधाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। दंतेश्वर की पत्नी मीनाक्षी कुशवाहा प्राथमिक विद्यालय बड़हलगंज द्वितीय में सहायक अध्यापक हैं। वह बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गांव में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहती हैं।
दंतेश्वर मौर्य वर्ष 2006-07 में छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्हें कमांडो का भी प्रशिक्षण मिला था। इधर वह भाजपा विधायक भीमा मंडावी की सुरक्षा में तैनात थे। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के श्यामगिरी के पास मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से वाहन को उड़ा दिया। वाहन को दंतेश्वर ही चला रहे थे। विधायक समेत सुरक्षा में तैनात पांच जवान शहीद हो गए, जिनमें दंतेश्वर भी शामिल थे। इसकी सूचना मंगलवार की रात पत्नी को मिली। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह सिधुआपार स्थित उनके आवास पर भीड़ जुट गई। मां कलावती देवी और पत्नी मीनाक्षी बेसुध हो गईं। दंतेश्वर एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आए थे।

भांजी की शादी में 12 अप्रैल को आना था घर
दंतेश्वर की भांजी की शादी 18 अप्रैल को तय हैं। इसी शादी में शामिल होने के लिए वह 12 अप्रैल को घर आने वाले थे। दंतेश्वर की मां कलावती देवी शादी की तैयारी में शामिल होने के लिए अपनी बेटी सविता के घर महराजगंज जिले हल्दी गांव गई हुई थीं। घटना की जानकारी होने पर वह सिधुआपार स्थित आवास पर पहुंच गई थीं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन