फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छह बीडीओ को अंतिम चेतावनी

छह बीडीओ को अंतिम चेतावनी

Fri, 22 Dec 2017 11:45 PM IST
basti
basti Updated Fri, 22 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
छह बीडीओ को अंतिम चेतावनी
मनरेगा - फोटो : यमुनानगर
बस्ती। मनरेगा में लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने छह बीडीओ को अंतिम चेतावनी जारी की है। दरअसल, दो दिन पहले सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों के निर्माण और मस्टरोल जारी होने की समीक्षा की थी। जिसमें पाया गया कि 3127 आवासों का निर्माण इसलिए शुरू नहीं हो सके क्योंकि बीडीओ ने मस्टरोल ही जारी नहीं किया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बार-बार कहने और लिखने के बाद भी बीडीओ नहीं सुधर रहे हैं। इससे दुबौलिया, गौर, हर्रैया, बहादुरपुर, कुदरहा और विक्रमजोत ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब है। सीडीओ ने कहा कि यहां के बीडीओ ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं तो आयुक्त ग्राम्य विकास को कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। जिन ब्लॉकों में अभी तक आवास का निर्माण शुरू नहीं हुआ और मस्टरोल जारी हुआ उनमें सबसे अधिक दुबौलिया में 764 आवास, गौर में 751, हर्रैया में 458, बहादुरपुर में 420, कुदरहा में 418 और विक्रमजोत में 316 सहित कुल 3127 आवास हैं।
विज्ञापन


मानव दिवस सृजन में भी नोटिस
मानव दिवस सृजन करने में भी बहादुरपुर, दुबौलिया, कप्तानगंज, रामनगर, सल्टौआ एवं साऊंघाट के बीडीओ लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते मनरेगा श्रमिकों को समय से रोजगार नहीं मिल रहा। इन सभी बीडीओ के खिलाफ सीडीओ ने कार्रवाई को चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed