{"_id":"5a187c254f1c1bc1678bd964","slug":"191511554085-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल चुनाव में भोजपुरी गीतों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल चुनाव में भोजपुरी गीतों की धूम
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
नेपाल चुनाव में भोजपुरी गानों की धूम है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के आम चुनावों में भोजपुरी गीत गूंज रहे हैं। नेपाली कांग्रेस हो या एमाले भोजपुरी के सहारे भोजपुरी भाषी वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश में हैं। नेपाल के तराई वाले जिलों में चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी गीत गूंज रहे हैं।
नेपाल में इस बार सात प्रदेशों में बांटकर आम चुनाव कराया जा रहा है। प्रदेशों के नाम नंबर से तय हैं। प्रदेश संख्या एक, तीन, चार और सात में 26 नवंबर को मतदान होने हैं तो वहीं शेष अन्य में सात दिसंबर को वोट पड़ेंगे। मतदान ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है त्यों-त्यों प्रचार में भी तेजी आ रही है। नेपाल में हिंदी भाषी लोगों की भी बड़ी आबादी है। यूं तो नेपाल में लगभग हर कोई हिंदी जानता है, लेकिन मधेसियों के बीच भोजपुरी का ज्यादा क्रेज है। मधेसी जनता को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने उनकी बोली में प्रचार गीत रिकॉर्ड कराए हैं।
गोरखपुर में रिकॉर्डिंग स्टूडियो चलाने वाले कन्हैया श्रीवास्तव के पास भी नेपाल से कई ऑर्डर आए हैं। एमाले के एक प्रत्याशी के लिए इन्होंने वीडियो और ऑडियो में प्रचार गीत रिकॉर्ड किए हैं। इन्होंने निर्दल प्रत्याशियों के लिए भी गाने तैयार किए हैं। कन्हैया श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल चुनाव के लिए प्रचार गीत रिकॉर्ड करने का काम भारतीय क्षेत्र के विभिन्न स्टूडियो को मिला है।
विज्ञापन
बिहार में भी बने नेपाल चुनाव के गाने
बिहार के करीब दो दशक पुराने गंगा कैसेट्स ने अपने यूट्यूब चैनल की प्रोफाइल पिक पर नोट लगा रखा है। इसमें टैग लाइन लगी है, ‘नेपाल चुनाव के प्रचार गीत रिकॉर्ड कराएं’। नेपाल की तराई में इस रिकॉर्डिंग स्टूडियो से तैयार कराए गए कई गीत इन दिनों खूब गूंज रहे हैं।
माओवादी भी भोजपुरी को साध रहे
भोजपुरी गीतों से चुनाव प्रचार करने में माओवादी भी पीछे नहीं हैं। माओवादी केंद्र की ओर से चुनाव प्रचार के लिए ‘चुनाव होता’ टाइटल से यूट्यूब पर प्रचार गीत अपलोड किया गया है। पूर्वांचल और बिहार के कई भोजपुरी कलाकारों को नेपाल के आम चुनाव ने काफी काम दिया है।