{"_id":"5a5f86744f1c1b72268b4eb6","slug":"181516209780-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली खाने से सात बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली खाने से सात बीमार
Siddharth Nagar
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
sick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भंवारी गांव में मंगलवार की रात मछली खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। सभी को बांसी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दोपहर बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में छह लोगों का उपचार हो रहा है। जबकि एक की हालत नाजुक देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
भंवारी गांव निवासी साधू (50) मुंबई में रहते हैं। घर पर पत्नी विमलावती (45) बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। मंगलवार रात में घर पर मछली बनी थी, जिसे परिवार के सभी लोगों ने खाया। इसके कुछ घंटे बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगा। इन सभी को बांसी पीएचसी ले जाया गया। दोपहर तक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां साधु की पत्नी विमलावती, पुत्र आकाश (10), छोटू (6), विकास (12), पुत्री इसरावती (4), साधू की मां रामरती (75) का इलाज चल रहा है। वहीं अमेरिका (31) की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीबी चौधरी के मुताबिक सभी फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है।