फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘हज सब्सिडी का धन मदरसों पर खर्च होगा’

‘हज सब्सिडी का धन मदरसों पर खर्च होगा’

Wed, 17 Jan 2018 11:19 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
‘हज सब्सिडी का धन मदरसों पर खर्च होगा’
बेंवा चैराहे पर बेंवा-भारतभारी पिचरोड का शिलान्यास करते आरईडी मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सूबे के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने बुधवार को जिले में चार सड़कों का शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से बनने वाली यह सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ेंगी। देर शाम मुख्यालय के रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में मंत्री ने हज सब्सिडी बंद करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित का बड़ा फैसला करार दिया। कहा, यह रकम अब मदरसों के विकास पर खर्च होगी।
विज्ञापन


बेंवा, सोहना और सिसवां चौराहे पर हुई सभाओं में मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सूबे का चौमुखी विकास कर रही है। प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जनता को बेहतर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ व उनका मंत्रिमंडल पूरी तरह से जुटे हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार किया था, जबकि भाजपा सरकार ने 9 माह के कार्यकाल में विकास कार्यों से विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने सड़कों के निर्माण और उनकी मरम्मत को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हज सब्सिडी खत्म करने का फैसला कांग्रेस सरकार के दौरान 10 साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने किया था, केंद्र सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन अब किया है। हज सब्सिडी का धन मदरसों पर खर्च कर अल्पसंख्यक परिवार की बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने में किया जाएगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बेंवा से भारतभारी तक पिचरोड बन जाने के बाद क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को प्राचीन शिवमंदिर में पूजन अर्चन जाने के लिए आसानी हो जाएगी। डुमरियागंज में सभा में इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, शोहरतगढ़ में विधायक चौधरी अमर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed