{"_id":"59da7c884f1c1bd9798b57fb","slug":"181507490952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट की छात्रा से छेड़छाड़ और उसे अगवा की कोशिश का मामला गरमा गया है। इस सिलसिले में कुलपति प्रो. वीके सिंह ने रविवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ मीटिंग की। बैठक में सुरक्षा संबंधित फैसले किए गए। कुलपति ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के सुरक्षा गार्ड वॉकी-टॉकी से लैस होंगे। इससे कम्युनिकेशन बेहतर होगा। किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। सुरक्षा गार्ड की संख्या भी बढ़ाया जाएगा। कुछ महिला सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
फाइन आर्ट्स की छात्रा से शनिवार को दिनदहाड़े छेड़छाड़ की गई। विरोध पर अगवा करने की कोशिश भी हुई। कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गंभीरता से लिया और रविवार को आपात मीटिंग बुलाई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद की मौजूदगी में कहा गया कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले से लगे कैमरों का मेंटीनेंस और बेहतर होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस और गर्ल्स हॉस्टल के आसपास शिकायत, सुझाव पेटिका लगाने का फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी में संवेदनशील स्थल (लाइब्रेरी, बॉटेनिकल गार्डेन, दीक्षा भवन) चिन्हित किए गए हैं, जहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड की निगरानी रहेगी। औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यह सिलसिला सोमवार से शुरू हो जाएगा। छेड़छाड़ की घटना के बाद सोमवार से यूनिवर्सिटी में पठन-पाठन का काम शुरू होगा। मीटिंग में डीएसडब्लू प्रो. रविशंकर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष सिन्हा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह और इंजीनियर श्रवण कुमार मौजूद रहे।
9415211032 पर दें जानकारी
छात्राओं की सुविधा के लिहाज से इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर 9415211032 जारी किया गया है। यह नंबर चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद का है। इस पर किसी भी समय फोन करके या फिर व्हाट्स एप से जानकारी दी जा सकेगी। कुलपति ने बताया कि जल्द ही तीन अंकों का विशेष हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
छात्रों से संवाद करेंगे कुलपति
कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं से बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष, डीन और वार्डेन को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। कुलपति भी छात्रों से संवाद करेंगे।
मुलाहिजा बैरक में रखे गए आरोपी
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार नंदानगर के राज किशोर यादव, विजय पासवान और मोहनापुर पादरी बाजार निवासी आलोक शर्मा को जेल के मुलाहिजा बैरक में रखा गया है। सोमवार को सबको दूसरे बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।