{"_id":"59651ea54f1c1b636b8b4783","slug":"181499799205-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को दिया।
उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 38 हजार ग्राम रोजगार सेवक हैं, उन्हें विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाए। मनरेगा योजना लागू होने के बाद नव सृजित व सीमा विस्तार वाली नगर निकायों में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों के रिक्त ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों के पद पर समायोजित कर योगदान लिया जाए। जिला महामंत्री रामचेत ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के नियमित मासिक मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए और महंगाई में हुई वृद्धि को ध्यान में रखकर समूह ग के राज्य कर्मचारियों के समान वेतन स्केल लागू किया जाए। रोजगार सेवकों को स्वास्थ्य, दैवीय आपदा एवं दुर्घटना से बचाव के लिए बीमा का लाभ दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामदेव, राम नरायन, धर्मेंद्र राय, राम नगीना, उमाशंकर, दुर्गेश सिंह, सोनम, राजाराम त्यागी, अमरनाथ मिश्र, तीर्थराज मौर्य, दिनेश चंद्र मिश्र, बृजेश यादव, उमेश कुमार, वेद प्रकाश आदि लोग शामिल रहे।