फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   family planning in necessary

खुशहाल जीवन के लिए परिवार नियोजन आवश्यक : सीडीओ

Wed, 11 Jul 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
family planning in necessary
विश्वजनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलाअस्पताल में आशा को पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला अस्पताल परिसर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा एवं परिवार कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मगहर कस्बे की दो नववधुओं को नई पहल किट प्रदान की गई। आशाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर परिवार नियोजन का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि खुशहाल जीवन व बच्चो के भविष्य के लिए परिवार नियोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में कुछ चीजें सीमित मात्रा में दी हैं। उसको बढ़ाया नहीं जा सकता है और उसका उपयोग उसी दायरे में रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संसार में जमीन, जल आदि सीमित है। ऐसे में ‘हम दो हमारे दो’ के नारे को साकार करना चाहिए। यदि परिवार में बच्चों की संख्या अधिक हो तो सभी बच्चो को एक समान हर सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विषय में महिलाएं बिना शर्म एक-दूसरे से इसको साझा करें। सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने परिवार नियोजन के विषय पर चिकित्सकीय बारीकियों को सरल तरीके से बताया। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में जनसंख्या की वृद्धि होती है।

उन्होंने नवदंपतियों को विशेष तौर से सचेत किया। कहा कि समय व समाज को देखते हुए अपना निर्णय लें। इस अवसर पर मगहर कस्बा निवासी नवविवाहिता मनीषा एवं नेहा को नई पहल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में आयी सास-बहुओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कैंप, आयुर्वेदिक कैंप, जेई-एईएस कैंप का सीडीओ ने जायजा लिया। साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में प्रचार-प्रसार करने वाले सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर सीएमएस डॉ. पंकज टंडन, डॉ. आलोक सिन्हा, सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. वीपी पांडेय, सत्येंद्र यादव, मनीष मिश्रा, अभय त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed