फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भूमि दिलाने के नाम पर ले लिए दो लाख

भूमि दिलाने के नाम पर ले लिए दो लाख

Wed, 22 Nov 2017 10:48 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 22 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
भूमि दिलाने के नाम पर ले लिए दो लाख
rupee
देवरिया। जमीन दिलाने के नाम पर एक शख्स से महिला से दो लाख रुपये ले लिए। अब वह न तो जमीन दे रहा है और न ही रुपये लौटा रहा है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाया है।रामपुर कारखाना इलाके के कंचनपुर समोगर निवासी कुसुम चौहान पत्नी सुनील चौहान शहर में जमीन लेना चाहती थी। बैतालपुर में पशुपालन विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें पुरवां में जमीन दिलाने की बात कही। कुसुम का कहना है कि जमीन दिखाने के बाद उसने रुपये मांगे तो एक बार डेढ़ लाख और दूसरी बार 50 हजार रुपये दिए। बाकी रुपये लेकर जमीन रजिस्ट्री कराने की बात ही गई तो वह आजकल करने लगा। बात करने पर कुछ देर में मिलने की बात कह रहा है। कई बार रुपये वापस करने के लिए बुलाया, लेकिन निश्चित जगह जाने पर वह नहीं मिला। ऐसा वह कई बार कर चुका है। थक-हार कर उसने कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है। आरोपी शख्स को कोतवाली बुलाया गया है। उसके आने के बाद मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed