{"_id":"5c0d410dbdec22416d12d5a7","slug":"161544372493-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन बना रहे, अतिथियों का हो पूरा सम्मान : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन बना रहे, अतिथियों का हो पूरा सम्मान : योगी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को निर्देश दे रखे हैं कि सोमवार को मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के मुख्य महोत्सव में अनुशासन बनाए रखने के साथ ही अतिथियों का पूरा सम्मान हो। आमंत्रित अतिथियों की सुविधा का ख्याल रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें पूरा सम्मान मिले।
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां परखने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे ही गोरखपुर पहुंच गए। सबसे पहले वे सर्किट हाउस गए और वहां राष्ट्रपति के ठहरने और सुरक्षा आदि तैयारियों का जायजा लेने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।
गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वे सीधे दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार पहुंचे। उन्होंने पहले सभागार में अतिथियों और विजेता प्रतिभागियों के बैठने के स्थान की जानकारी ली।