{"_id":"5a6e014b4f1c1b462c8b4a8a","slug":"161517158731-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 वीडीओ का वेतन रोका, खाता संचालन पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 वीडीओ का वेतन रोका, खाता संचालन पर भी रोक
siddharthnagar
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। राज्य वित्त व चौदहवें वित्त की प्रिया सॉफ्ट पर फीडिंग में सुस्ती 38 ग्राम पंचायत अधिकारियों (वीडीओ) को भारी पड़ी। डीपीआरओ ने अगले आदेश तक ग्राम पंचायत निधि के खाते के संचालन और इनके वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कार्रवाई की जद में आए सर्वाधिक 21 वीडीओ भनवापुर ब्लॉक में तैनात हैं।
पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त व 14वें वित्त के तहत प्रतिवर्ष धनराशि आवंटित होती है। इस धनराशि से होने वाले कार्यों की वित्तीय व भौतिक प्रगति ऑनलाइन प्रिया साफ्ट पर करनी होती है। फीडिंग पूरी होने के बाद ही संबंधित वित्तीय सत्र की वार्षिक पुस्तिका बंद की जाती है। जिले की 38 ग्राम पंचायतों में बार-बार हिदायत देने पर दस माह बीतने के बाद भी वित्तीय सत्र 2016-17 की ऑनलाइन फिडिंग प्रिया सॉफ्ट पर पूरी नहीं हो पाई है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फीडिंग में सबसे ज्यादा सुस्ती भनवापुर ब्लॉक में मिली है। यहां के 21 पंचायत सचिवों के हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत निधि के खाते संचालन पर रोक लगा दी गई है।
बर्डपुर ब्लाक में एक पंचायत सचिव कार्रवाई की जद में है। इसके अलावा जोगिया, खेसरहा, बढनी, मिठवल ब्लाक के भी दो से तीन ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गई है। वार्षिक पुस्तिका का काम पूरा होने तक इनका वेतन भुगतान भी नहीं किया जाएगा।