फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कैरम प्रतियोगिता

कैरम प्रतियोगिता : वाराणसी की रेणुका और आगरा की ममता फाइनल में

Wed, 12 Jul 2017 09:29 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
कैरम प्रतियोगिता

विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की 38वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय दो-दिवसीय कैरम प्रतियोगिता बुधवार को होटल प्रगति इन में शुरू हुई। नॉक आउट मुकाबलों में जीत हासिल कर वाराणसी की रेणुका राय और आगरा की ममता फाइनल में पहुंचीं। इनके बीच गुरुवार को मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग में हल्द्वानी के विनोद शर्मा ने गोरखपुर के संदीप श्रीवास्तव को 25-0 और 25-7 से हराया।
प्रतियोगिता में उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के 12 मंडलों के 24 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वाराणसी की रेणुका ने अलीगढ़ की नेहा अग्रवाल को हराया। इसके अलावा बरेली की भावना गुप्ता ने कानपुर की अंजना अग्निहोत्री को, हल्द्वानी की चित्रा लसपाल ने इलाहाबाद की सुनीता को और आगरा की ममता ने लखनऊ की सुषमा वर्मा को हराया। सेमीफाइनल में वाराणसी की रेणुका ने बरेली की भावना गुप्ता को 25-10, 25-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर आगरा की ममता ने हल्द्वानी की चित्रा लसपाल को 24-21, 10-13, 21-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में कानपुर के जहीर अहमद ने मेरठ के गौरव रस्तोगी को 25-0, 25-0 से, इलाहाबाद के राजकिशोर नाथ ने आगरा के राकेश अग्रवाल को 25-17, 25-11 से, वाराणसी के अशोक कुमार सिंह ने हल्द्वानी के विनोद शर्मा को 25-0, 25-11 से, कानपुर के सगीर अहमद ने बरेली के अजय कुमार वर्मा को 25-0 व 25-7 अंक से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पूर्व नॉक आउट मुकाबले में मेरठ के गौरव रस्तोगी ने फैजाबाद के बीके श्रीवास्तव को 15-10,17-12 से, इलाहाबाद के राजकिशोर नाथ ने अलीगढ़ के बीएन को 25-5, 25-14 से, हल्द्वानी के विनोद शर्मा ने गोरखपुर के संदीप श्रीवास्तव को 25-3, 25-7 से, बरेली के अजय कुमार ने लखनऊ के अनिल कुमार 9-22, 25-8, 20-16 से हराकर क्वार्टर फाइन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व एलआईसी के प्रादेशिक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अरविंद सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दिवाकर मोहन मित्तल, दिनेश कुमार पांडेय, हरीश सिंह, गुरजीत सिंह, रमेश चंद्र वर्मा,एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed