{"_id":"59651ea04f1c1b72658b4780","slug":"161499799200-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख की छिनी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगर के ब्लॉक प्रमुख की छिनी कुर्सी
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा(ब्यूरो)। नाथनगर ब्लॉक के प्रमुख शिवनाथ यादव के खिलाफ मंगलवार को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और भाजपा नेता दिग्पाल पाल के नेतृत्व में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए हुई बैठक में कुल 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख समेत 29 सदस्य बैठक में शामिल ही नहीं हुए। अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर ब्लॉक परिसर के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
एसडीएम धनघटा रामजीवन की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरु हुई। तय समय पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल के वाहनों का काफिला अपने समर्थकों के साथ गेट पर पहुंचा। दावा किया गया कि उनके साथ कुल 70 क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचे थे। जबकि दो क्षेत्र पंचायत सदस्य बाद में पहुंचे। जिसमें 30 महिला और 42 पुर ष क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे। डीएम मारकंडेय शाही ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक 101 में से 72 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के बैठक में शामिल हुए। उपस्थित सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव में अपना समर्थन जाहिर किया। जबकि प्रमुख शिवनाथ यादव समेत 29 सदस्य बैठक में भाग नहीं लिया। शिवनाथ यादव के खिलाफ अविश्वास पारित हो गया। उनकी ओर से अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को रिपोर्ट भेज दी गई है। एक - दो दिन में अपर मुख्य सचिव की ओर से निर्देश प्राप्त हो जाएगा। वैसे नियम के अनुसार एसडीएम को प्रमुख का दायित्व सौंपा जाता है। छह माह के भीतर प्रमुख पद के लिए चुनाव कराए जाने का नियम है। इस दौरान एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एसडीएम उमेश चंद्र निगम, एएसपी अशोक कुमार वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह व सीओ तनवीर, इंस्पेक्टर संजय नाथ तिवारी, इंस्पेक्टर ईश्वर चंद प्रधान, एसओ घनघटा प्रदीप कुमार, डीडीओ रमेश चंद्रा, इंद्रेश यादव, गजानन पाल, चौधरी पाल आदि मौजूद रहे।