फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूजन-हवन कर मनाया योगी का जन्मदिन

पूजन-हवन कर मनाया योगी का जन्मदिन

Thu, 06 Jun 2019 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पूजन-हवन कर मनाया योगी का जन्मदिन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजला
गोरखपुर। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बुधवार को शहर में जगह-जगह पूजन व हवन किया गया। योगी के दीर्घायु की कामना की गई। लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


पंजाबी समाज ने उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के नेतृत्व में धर्मशाला बाजार में जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भगवान को लड्डुू चढ़ाकर बांटा गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजने के लिए पत्र (सफेद कपड़े का बैनर) पर ‘जय श्रीराम’ लिखना भी शुरू किया गया। एक लाख लोगों से लिखवाने का लक्ष्य है। यहां जसपाल सिंह, विनोद सिंह, मनोज आनंद, हृदयेश पुरी, मनप्रीत सिंह उप्पल, हृदयेश पुरी, इंदरपाल सिंह चार्ली, रजिंदर सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने मीडिया प्रभारी रंजना गुप्ता की अगुवाई में कुष्ठ रोगियों को वस्त्र और मिष्ठान बांटा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता, रंजना गुप्ता, ममता जायसवाल, अस्मिता चंद, अर्चना सिंह आदि साथ रहीं।
विज्ञापन

भाजयुमो ने कुष्ठ आश्रम में फल व मिठाइयां बांटी

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में बेतियाहाता कुष्ठ आश्रम पर फ ल-मिठाइयां बांटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय तथा महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने केक भी काटा। यहां रितेश सिंह बब्बू, विवेकानंद सिंह, अभय शुक्ल, आशीष हिंदू, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हियुवा ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

गोरक्षनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई की बैठक में मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी गई। राजकुमार व्यास, संत गुलाब यादव, अवधेश जायसवाल ने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री संगठन अनिल कुमार पांडे ने किया। अजय गिरी, सुशील पांडेय, शैलेश यादव, वीरेंद्र यादव, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदू महासंघ ने सुंदरकांड पाठ कराया

विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी राधाकांत वर्मा के नेतृत्व में काली मंदिर गोलघर में सुंदर कांड का पाठ-हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। मातृशक्ति प्रकोष्ठ की संयोजिका रेखा देवी वर्मा, महेश पोद्दार, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, सचिन, अवनिश मिश्र, प्रिंस शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, सोनू गौड़, गुड्डू वर्मा आदि शामिल रहे।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed