फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नीट: टॉप 2500 रैंक में कई मेधावी जगह बनाने में हुए कामयाब

नीट: टॉप 2500 रैंक में कई मेधावी जगह बनाने में हुए कामयाब

Thu, 06 Jun 2019 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
नीट: टॉप 2500 रैंक में कई मेधावी जगह बनाने में हुए कामयाब
NEET
गोरखपुर। देश के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। जिले के मेधावियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


गोला ब्लॉक के दो होनहारों ने नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। भरसी गांव के राजेश की पुत्री निहारिका मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक में 1070वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 648 नंबर मिले हैं। दूसरी तरफ बर्राह गांव के दिलीप के पुत्र अनुराग कुमार गौतम ने एससी कोटे में 1777वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह गोरखनाथ इलाके के अतीकुर्रहमान ने 636 अंक हासिल कर 2043 वां रैंक, विकास तिवारी ने 633 अंक हासिल कर 2402 वां रैंक, प्रेम नारायन यादव ने ओबीसी में देश स्तर पर 640 अंक पाकर 474वां रैंक जबकि सामान्य में 1752 वां रैंक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विशेषज्ञों की माने तो इन मेधावियों को सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नीट का रिजल्ट आते ही अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल हो गया। डॉक्टर बनने की राह में कदम बढ़ाने वाले मेधावियों ने घरवालों और दोस्तों को मिठाई खिलाकर मुुंह मीठा कराया। शाम को पूजा-अर्चना भी की। शहर के ही स्वप्निल को 630 अंक, आयुष पांडेय को 628 अंक, अभय राज सिंह को 627 अंक, दिग्विजय शर्मा को 625 अंक, शिवशंकर त्रिपाठी को 621, सत्यम नायक को 620 अंक, हर्ष साहू ने 617 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा को 432 वीं रैंक

गोरखपुर। पीपीगंज की प्रतिभा ने नीट में 663 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रतिभा को देश में 432 वीं रैंक मिली है। एबीसी क्लॉसेज से पढ़ने वाली प्रतिभा ने अपनी कामयाबी के लिए माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय दिया है। 

निधि को 641 वां रैंक

गोरखपुर। शिवापुरम, बशारतपुर के देवव्रत पांडेय की बेटी निधि पांडेय ने 657 अंक हासिल कर ओवरऑल 641वीं रैंक प्राप्त की है। निधि ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को फोकस करे तैयारी की थी। पूरे परीक्षा के दौरान वे सोशल मीडिया से दूर रहीं। मां गीता ग्रहिणी हैं। निधि ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

ओबीसी वर्ग में चेतन को 185 वां रैंक

गोरखपुर। चेतन ने को नीट में 652 अंक हासिल हुए हैं। चेतन ओबीसी कैटगिरी में देश में 185वें स्थान पर हैं। चेतन ने यह मुकाम सिर्फ  एक साल की तैयारी में पा लिया। एबीसी क्लॉसेज से तैयारी में मदद लेने वाले चेतन ने 2018 में इंटर की परीक्षा पास की। उन्होंन अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है। 

डॉक्टर बनकर अब्बू का सपना पूरा करूंगा

मेरे गांव में शिक्षित बहुत कम लोग हैं। साफ-सफाई न होने से बीमारी ज्यादा होती है। डॉक्टर भी आसपास गांवों में नहीं है। अब्बू का सपना है कि डॉक्टर बनकर गांव में अस्पताल खोलें और लोगों का सस्ता इलाज करूं। मुझे बहुत खुशी है कि अब्बू का सपना पूरा कर लूंगा।

यह कहना है कि नीट में 2043 वां रैंक पाने वाले अतीकुर्रहमान का। महराजगंज के ताही गांव के किसान मो. तैयब के बेटे अतीकुर्रहमान अपना पूरा फोकस नीट की तैयारी को लेकर रखा। इसके लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई। शहर में गोरखनाथ में भाई के साथ किराए पर कमरा लेकर उन्होंने पढ़ाई की। गुरुकुल पाठशाला से कोचिंग के दौरान टीचर्स से मार्गदर्शन लिया और बढ़िया अंक हासिल किया। अतीकुर्रहमान की बड़ी बहन निकहत परवीन बीएड की पढ़ाई कर रही हैं जबकि छोटा भाई अनीसुर्रहमान कक्षा 12 वीं का छात्र है।

न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहता हूं

पढ़ाई के दौरान मैंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा। यही वजह है कि सामान्य मोबाइल सिर्फ बातचीत के लिए इस्तेमाल किया। स्टार पीएमटी कोचिंग से शिक्षकों ने तैयारी में मदद की। भाई ने हर वक्त हौसला बढ़ाया। मैं न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहता हूं। ताकि मानसिक रूप से बीमार लोगों की इलाज कर समाजसेवा में योगदान कर सकूं।


देश स्तर पर 1752 वां और ओबीसी वर्ग में 474 वां रैंक हासिल करने वाले प्रेम नारायन यादव ने बताया कि पिता रामबचन यादव किसान हैं। उन्होंने बहुत ही मेहनत कर तीनों भाइयों को पढ़ाया है। बड़े भाई रामनरायन यादव एक दवा कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि बीच वाले भाई श्याम नारायन यादव एमबीबीएस की पढ़ाई कर एमएस की तैयारी कर रहे हैं। मॉ चाहती थी कि बडे़ भाई की तरह मैं भी डॉक्टर बनूं। उनकी इच्छा को पूरा करने की ठान ली।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed