फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा

परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा

Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
गोरखपुर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे। उनका आरोप था कि तय समय से पहले ही सेंटर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। इससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने काफी मान-मनौव्वल की तब जाकर अभ्यर्थी शांत हुए।
विज्ञापन


परीक्षा कर रही कार्यदायी संस्था टीसीएस के सिटी हेड अरुण कुमार चौधरी का कहना है कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और तीन से पांच बजे तक आयोजित थी।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही सभी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना जरूरी था। इसका निर्देश प्रवेशपत्र भी लिखा था। ऐसे में 9.30 बजे ही महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का गेट बंद किया गया था। कुछ अभ्यर्थी 9.30 बजे के बाद वहां पहुंचे थे। जबकि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि वे तय समय से पहले ही पहुंचे थे मगर गेट बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18287 ने छोड़ दी परीक्षा

गोरखपुर। सिटी हेड अरुण कुमार चौधरी के मुताबिक दो पालियों में र्हुई परीक्षा के दौरान कुल 18287 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में पंजीकृत 20256 अभ्यर्थियों में से 10928 उपस्थित हुए जबकि 9328 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में भी पंजीकृत 20256 अभ्यर्थियों में से 11297 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। 8959 ने परीक्षा छोड़ दी।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed