{"_id":"5ad38a3f4f1c1ba6018b4b33","slug":"151523812927-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने गुल की तीन सौ गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने गुल की तीन सौ गांवों की बिजली
siddharthnagar
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एक चूहे की कारस्तानी से रविवार को नगर सहित पांच फीडरों से जुड़े तीन सौ से अधिक गांवों में साढ़े सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में घुसे चूहे ने केबल को काट दिया। इसकी वजह से स्वीच यार्ड में आग लग गई और छह फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
हाइड्रिल तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में घुसे चूहे ने सुबह करीब 11 बजे केबल काट दिया। इससे स्वीच यार्ड में आग लग गई। कर्मचारियो ने अग्निशमन यंत्र, बालू, डंडा आदि के इस्तेमाल से किसी तरह आग बुझाई। आग के कारण उपकेंद्र के फीडरों का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) भी खराब हो गई। इससे जिला मुख्यालय समेत सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
दोपहर की कड़ी धूप के बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शाम साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बाबत एसडीओ सुरेंद्र कुमार का कहना था कि इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से स्वीच यार्ड में आग लग गई थी। इससे तहसील, मुख्यालय, पुरानी नौगढ़, जोगिया व हुसैनगंज फीडर से जुड़े तीन सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी।