{"_id":"5a3023ca4f1c1bd0408bc653","slug":"151513104330-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मी दो दिन की हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मी दो दिन की हड़ताल पर
basti
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगाें काे लेकर धरना देते बीएसएनएल कर्मी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संशोधित वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मी मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। कर्मियों और अधिकारियों ने कार्यालय गेट पर ताला लगाकर धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिवसीय आंदोलन के बाद भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीएसएनएल कर्मी अधिकारी सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे और गेट पर ताला लगाकर धरना देने लगे। इस दौरान वक्ताओें ने कहा कि लगातार लाभ में रहने के बावजूद तीसरे वेतन संशोधन के10 वर्ष बाद भी कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीएसएनएल के 66 हजार टावर हैं। उसके बावजूद सरकार के अलग सहायक टॉवर खोलने जा रही है, यह कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस निर्णय को सरकार जल्द वापस ले। इस मौके पर हरिशंकर पांडेय, सूबेदार, बरसाती, जेएन शाही, त्रिलोकी सिंह, मनोज कुमार यादव, जेपी सिंह, सुरेश सिंह, पंकज मौर्या, सुनील यादव, रमेश यादव, राम केवल प्रसाद, एलबी यादव, आरसी सिंह, परशुराम तिवारी, राम उजागिर पांडेय, रामदेव, मोहन कुमार द्विवेदी, एनएन श्रीवास्तव, एनए अंसारी आदि मौजूद रहे।
मंडल में इंटरनेट सेवा फेल
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल के चलते मंडल के तीनों जनपदों में इंटरनेट सेवा बाधित रही। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे अचानक आए फाल्ट के बाद इंटरनेट ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि निगम के अधिकारियों के संज्ञान में यह बात आ भी गई, मगर हड़ताल के चलते उन्होंने इसे ठीक करने से पल्ला झाड़ लिया। मंडल में ब्राडबैंड सेवा के करीब तीन हजार से अधिक धारक हैं। सहायक अभियंता टेलीफोन मनोज कुमार ने बताया कि इंटरनेट व ब्राडबैंड में अचानक कहीं फाल्ट आ गया है, जिससे उसका संचालन प्रभावित हो गया। मंडल तीनों जनपद इससे प्रभावित हुए हैं। चूंकि हड़ताल है। ऐसे में फाल्ट का पता भी नहीं लग पा रहा है।