फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chield died

रोटावेटर में फंसकर गई मासूम की जान

Sun, 05 Nov 2017 11:25 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 05 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
chield died
demo pic
गौरीबाजार (देवरिया)। बच्चे की जिद पूरी करने को पिता ने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया पर दुर्भाग्य ऐसा कि छोटी सी यह सैर ही मासूम की जिंदगी का आखिरी सफर बन गई। पिता को पता ही नहीं चलने पाया और बच्चा ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही तीन साल के मासूम की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हंसता-खेलता परिवार देखते ही देखते गहरे गम में डूब गया। लखन चंद गांव निवासी उमेश गुप्ता देसही देवरिया ब्लॉक में टीए (तकनीकी सहायक) के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर थे। सुबह नौ बजे अपने घर से पास ही स्थित अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी बीच उनका छोटा लड़का अनुज बार-बार ट्रैक्टर पर चढ़ने की जिद करने लगा। बच्चे की जिद पर उमेश उसे ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत की जुताई करने लगे। जुताई के दौरान ही अनुज ट्रैक्टर से गिरकर रोटा वेटर में फंस गया। उमेश को बच्चे के गिरने का पता ही नहीं चलने पाया। आसपास के लोग जब अनुज के शव को देखकर चिल्लाए, तब जाकर उन्हें पता चला, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार सहित पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। अनुज अपने दो भाई और बहनों में सबसे छोटा था। इस बीच किसी ने यूपी 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed